अर्जुन कपूर को क्या भेजा था मलाइका ने आखिरी मैसेज, पढ़कर आप भी शरमा जाएंगे

Anuradha Raj, Last updated: Thu, 23rd Sep 2021, 4:18 PM IST
  • मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर की लव लाइफ के बारे में तो हर कोई जानता है. अक्सर दोनों को एक साथ स्पॉट किया जाता है. साथ ही मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर दुनिया के सामने अपने प्यार का इजहार करते हुए नजर आते हैं.
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर

मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर अक्सर एक दूसरे के लिए अपने प्यार को दुनिया के सामने जाहिर करते हुए नजर आते हैं. हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने सुपरमॉडल ऑफ द ईयर के लेटेस्ट एपिसोड में कई खुलासे किए हैं.इस दौरान मलाइका अरोड़ा और मिलिंद सोमन ने एक दूसरे की पसंद और नापसंद के बारे में बात की.इसी दौरान मलाइका अरोड़ा ने ये भी खुलासा किया कि उन्होंने अर्जुन कपूर को आखिरी मैसेज क्या भेजा था. साथ ही मलाइका अरोड़ा ने ये भी कहा कि उन्हें सबसे अच्छे से अर्जुन कपूर ही समझते है. मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान अपनी फेवरेट मॉडल का नाम भी लिया, डेनियल क्रेग उन्हें बहुत पसंद है. 

मलाइका को डेनियल पर जबरदस्त क्रेज है. मलाइका की फीमेल क्रश बेला हदीद हैं.मलाइका अरोड़ा से मिलिंद सोमन ने पूछा कि वह और उनके पार्टनर के बीच धोखा देना एक बार अलाउड है, किसके साथ. इस पर मलाइका ने जवाब देते हुए कहा- डैनी बॉय. एक्ट्रेस ने आगे कहा सुनो यार, क्या आपने उनको छोटे शॉर्ट्स पहनकर सुमद्र से बाहर आते देखा है. उफ्फ? मलाइका अरोड़ा ने इस दौरान बताया कि उन्हें चिकने बंदे पसंद नहीं हैं, उन्हें रफ बंदे ज्यादा पसंद हैं. मलाइका को खूब फ्लर्ट करने वाला और अच्छा किस करने वाला लड़का ही पसंद आता है.

मैं भी बर्बाद सॉन्ग में हिना खान ने अंगद बेदी संग बोल्ड सीन देने पर कही ये बात

मलाइका को ज्यादा गॉसिप करने वाले पुरुष नहीं पसंद हैं.मलाइका से पूछा कि ऐसे बंदे का नाम बताएं तो उनके बारे में सबकुछ जानता है. इसके जवाब में मलाइका ने अर्जून कपूर का नाम लिया. मलाइका ने कहा कि वो मुझे बहुत जानते हैं, समझते भी हैं, और परेशान करते हैं.इस दौरान मलाइका अरोड़ा ने बताया कि उन्होंने लास्ट मैसेज अर्जुन कपूर को किया था, आई लव यू टू. इसे बताते हुए मलाइका काफी ब्लश कर रही थीं.

 

अन्य खबरें