करीना कपूर खान के खिलाफ शिकायत दर्ज, प्रेग्नेंसी बाइबल किताब पर विवाद

Smart News Team, Last updated: Wed, 14th Jul 2021, 7:52 PM IST
करीना कपूर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है। दरअसल करीना की किताब प्रेग्नेंसी बाइबल पर विवाद हुआ है।
करीना कपूर के खिलाफ शिकायत दर्ज, प्रेग्नेंसी बाइबल किताब पर विवाद

बॉलीवुड एक्ट्रेस करीना कपूर ने हाल में ही अपनी प्रेग्नेंसी सफर को लेकर किताब लिखी है, जिसका शीर्षक है प्रेग्नेंसी बाइबल। इस बुक को लेकर अब करीना कपूर खान मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं। करीना कपूर पर धार्मिक भावनाएं आहत करने का आरोप लगा है और पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई गई है।

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, महाराष्ट्र के बीड में क्रिश्चन महासंघ के अध्यक्ष द्वारा शिवाजी नगर पुलिस स्टेशन में करीना कपूर व दो अन्यों के खिलाफ धार्मिक भावनाएं आहत करने को लेकर शिकायत दर्ज करवाई गई है। समुदाय का कहना है कि करीना की किताब का नाम ‘प्रेग्नेंसी बाइबल’ है। इसमें ईसाइयों की पवित्र किताब बाइबल का नाम शामिल है जिससे एक समुदाय की धार्मिक भावनाओं को चोट पहुंचती है।

बता दें फरवरी में ही करीना कपूर ने दूसरे बेटे को जन्म दिया है। करीना के छोटे बेटा का नाम जेह बताया जा रहा है। छोटे बेटे के जन्म के बाद ही करीना ने अपने प्रेग्नेंसी सफर पर किताब लिखने का विचार किया। हाल में ही उन्होंने इस किताब को लॉन्च भी किया। जिस पर विवाद उभरता नजर आ रहा है। करीना के वर्कफ्रंट की बात करें तो वह लाल सिंह चड्ढा में नजर आएंगी। जिसमें वह एक बार फिर आमिर खान के अपोसिट दिखेंगी।

अन्य खबरें