क्रिकेटर से रॉकस्टार बनें धोनी, नया लुक देख फैंस ने रणवीर सिंह से कर डाली तुलना
- चेन्नई सुपरकिंग्स के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी जल्द ही आइपीएल में खेलते दिखाई देंगे. लेकिन मैच के पहले वह अपने नए लुक को लेकर चर्चा में हैं. हाल ही में सोशल मीडिया पर रॉकस्टार टपोरी स्टाइल लुक खूब वायरल हो रहा है. क्रिकेटर के इस लुक को देख फैंस उनके स्टाइल की तुलना एक्टर रणवीर सिंह से कर रहे हैं.
टीम इंडिया के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में बल्ला आते ही वह चौके छक्के की भरमार लगा देते हैं. अपने बेहतरीन खेल प्रदर्शन के लिए जाने जाते हैं, जल्द ही धोनी 19 सितंबर से शुरू हो रहे आईपीएल-14 के दूसरे चरण में चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी करते नजर आएंगे. लेकिन इससे पहले उनका एक मजेदार लुक सोशल मीडिया पर छाया हुआ है. अपने इस नए अवतार को लेकर धोनी एक बार फिर से चर्चा में बने हए हैं. सोशल मीडिया पर फैंस धोनी के इस लुक की तुलना बॉलीवुड एक्टर रवीर सिंह से कर रहे हैं.
आईपीएल के ऑफिशियल प्रसारणकर्ता स्टार स्पोर्ट्स ने धोनी के इस नए लुक की झलक ट्विटर पर साझा की है. उन्होंने ऑफिशियल ट्विटर अकाउंट पर धोनी का ये लुक शेयर करते हुए लिखा- 'महेंद्र सिंह धोनी आईपीएल 2021 से पहले कुछ नया करने की तैयारी में हैं. असली पिक्चर देखने के लिए हमारे साथ जुड़े रहिए.'
रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म की शूटिंग शुरू, देखें रणवीर सिंह- आलिया भट्टा का फर्स्ट लुक
धोनी का ये नया लुक सामने आते ही सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है. फैंस उनके इस नए रंग बिरंगे लुक पर काफी कमेंट भी कर रहे हैं और मीम्स की भी भरमार देखी जा सकती है. एक यूजर ने तो उन्हें रणवीर सिंह को फॉलो ना करने की भी नसीहत दे डाली. दरअसल रणवीर सिंह भी अपने अनोखे स्टाइल स्टेटमेंट को लेकर जाने जाते हैं.
Grab your 🍿 & fasten your seatbelts, #VIVOIPL 2021 is BACK!
— Star Sports (@StarSportsIndia) August 20, 2021
Don't miss the action, kyunki #AsliPictureAbhiBaakiHai!
Starts Sep 19 | Star Sports Network & Disney+Hotstar pic.twitter.com/AYNwMdlOk3
लेटेस्ट फोटो में धोनी के लुक की बात करें तो उन्होंने पर्पल कलर की ड्रेस पहनी है, जिसमें गोल्डेन कलर के स्टार्स बने हुए हैं, हाथों में अगूंठी और ब्रेसलेट पहले हुए नजर आ रहे हैं. खासकर उनके बालों के स्टाइल लोगों का ध्यान खींचा. बालों का गोल्डेन कलर और हेयरस्टाइल उन्हें बिल्कुल टपोरी लुक दे रहा है.
Haha! When @RanveerOfficial met @msdhoni 😂😂❤
— Banajit Das / বনজিৎ দাস 😷🙏 (@iambana11) August 21, 2021
© laughingcolours/IG #IPL2021 #MSDhoni pic.twitter.com/fpJ8AaVTUC
Ms dhoni after meeting RANVEER SINGH !
— ABHI TWEETS ☻! (@THEGEEKABHI) August 20, 2021
@RanveerOfficial #MSDhoni #IPL2021 pic.twitter.com/6EXnfTA9Q6
MS Dhoni in IPL 2021 promo of first half.
— Mufaddal Vohra (@mufaddal_vohra) August 20, 2021
MS Dhoni in IPL 2021 promo of last half. pic.twitter.com/n1IJzHnnFH
Style ah..! 😁🔥@MSDhoni • #MSDhoni • #WhistlePodu pic.twitter.com/8n4wMjnJCy
— DHONIsm™ ❤️ (@DHONIism) August 20, 2021
बता दें कि माही का ये रंग-बिरंगा नया लुक आईपीएल के दूसरे चरण के विज्ञापन के लिए इस नए विज्ञापन में उनका लुक देखकर उनके फैंस हैरान रह गए.इससे पहले आईपीएल 2021 के पहले चरण के विज्ञापन में धोनी बौद्ध भिक्षु के वेश में नजर आए थे और क्रिकेटर्स को लेकर अपना ज्ञान बांटते हुए नजर आए रहे थे.
ओटीटी के लिए अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ पर लगी तगड़ी बोली,इस दिन होगी रिलीज
अन्य खबरें
ओटीटी के लिए अक्षय कुमार की फिल्म ‘बेल बॉटम’ पर लगी तगड़ी बोली,इस दिन होगी रिलीज
खेसारी लाल यादव की फिल्म चोरी चोरी चुपके चुपके का फर्स्ट लुक रिलीज
Rakshabandhan: रक्षाबंधन का त्योहार इन गानों के बिना है अधूरा, क्या आपने सुना