रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण का मजेदार वीडियो, फनी स्टाइल में किया बर्थडे विश

Smart News Team, Last updated: Tue, 6th Jul 2021, 5:46 PM IST
दीपिका पादुकोण ने पति रणवीर सिंह के बर्थडे पर मजेदार वीडियो शेयर किया है जिसमें दोनों ही वायरल ट्रैक पर डांस व गाते बजाते दिख रहे हैं। देखिए फनी वीडियो।
रणवीर सिंह संग दीपिका पादुकोण का मजेदार वीडियो, फनी स्टाइल में किया बर्थडे विश

रणवीर सिंह आज अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रहे हैं। रणवीर सिंह आज 37 साल के हो गए हैं। इस मौके पर उनकी आने वाली फिल्म रॉकी और रानी की प्रेम कहानी फिल्म का ऐलान हुआ। अब रणवीर सिंह की पत्नी दीपिका पादुकोण ने पति को विश करने के लिए बेहद फनी वीडियो शेयर किया जिसमें दोनों डांस करते गाते गुनगुनाते नजर आ रहे हैं। सोशल मीडिया पर ये वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है।

दीपिका पादुकोण ने रणवीर सिंह को अपना फेवरेट शख्स बताया और उन्हें बर्थडे की शुभकामनाएं दी। साथ ही शहनाज गिल की आवाज में वायरल होने वाला वायरल ट्रैकट साड्डा कुत्ता टॉमी पर फनी वीडियो भी बनाया जिसमें दोनों पति पत्नी नाचते गाते दिख रहे हैं। दर्शकों को ये वीडियो खूब पसंद आ रहा है। दीपिका पादुकोण के वीडियो शेयर करने के कुछ मिनटों के अंदर लाखों लोगों के व्यूज और लाइक आ गये। साथ ही फैंस ने भी रणवीर सिंह को विश किया.

बता दें साल 2018 में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण ने इटली में शादी रचाई। दोनों की लवस्टोरी को लेकर कहा जाता है कि संजय लीला भंसाली की फिल्म गोलियों की रासलीला रामलीला से शुरू हुई थी और दोनों ने फिर शादी का फैसला लिया। आज के समय में दीपवीर बॉलीवुड के पावरफुल कपल में से एक हैं। बता दें रणवीर सिंह के बर्थडे के मौके पर करण जौहर संग उनकी अपकमिंग फिल्म का ऐलान हुआ जिसका नाम रॉकी और रानी की प्रेम कहानी है। इस फिल्म में वह आलिया भट्ट के अपोसिट नजर आएंगे।

अन्य खबरें