ब्लू आउटफिट में दिव्यांका त्रिपाठी के खूबसूरत अंदाज ने लूटी महफिल

Smart News Team, Last updated: Mon, 8th Feb 2021, 6:41 PM IST
  • दिव्यांका त्रिपाठी की लेटेस्ट फोटो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. फैंस दिव्यांका त्रिपाठी के हर अंदाज को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही जमकर तारीफ भी कर रहे हैं. वायरल हो रही फोटो में दिव्यांका ब्लू आउटफिट में दिखाई दे रही हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी का खूबसूरत अंदाज

छोटे पर्दे की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक मानी जाने वाली दिव्यांका त्रिपाठी आए दिन सुर्खियों में बनी रहती हैं. फैंस उनके हर अंदाज को खूब पसंद करते हैं, साथ ही जमकर तारीफ भी करते हैं. हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है. फोटो में दिव्यांका ब्लू आउटफिट पहने हुए नजर आ रही हैं. ब्लू आउटफिट में दिव्यांका त्रिपाठी बेहद ही खूबसूरत दिखाई दे रही हैं. 

दिव्यांका त्रिपाठी ने अपनी फोटो को कुछ ही देर पहले शेयर किया है. इतनी देर में ही एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी फोटो को कितना पसंद कर रहे हैं.  वर्क फ्रॉन्ट कि बात करें तो दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों क्राइम पैट्रोल शो को होस्ट करती हुई दिखाई दे रही हैं. 

नेहा शर्मा-सिद्धार्थ मल्होत्रा करेंगे थोड़ा थोड़ा प्यार, इस दिन रिलीज होगा सॉन्ग

उससे पहले दिव्यांका त्रिपाठी स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें में नजर आ रही थीं. ये है मोहब्बतें में दिव्यांका त्रिपाठी इशिता भल्ला की भूमिका में दिखाई दे रही थीं. डॉ इशिता की भूमिका में लोगों ने दिव्यांका को खूब पसंद किया था. तो वहीं आपको बता दें कि दिव्यांका त्रिपाठी ने जी टीवी के शो बनू मैं तेरी दुल्हन से छोटे पर्दे पर डेब्यू किया था.

 

अन्य खबरें