दिव्यांका त्रिपाठी के खूबसूरत अंदाज ने जीता फैंस का दिल, जमकर हुई तारीफ
- दिव्यांका त्रिपाठी की लेटेस्ट फोटो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. एक्ट्रेस की फोटो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं, और जमकर तारीफ कर रहे हैं. वायरल हो रही फोटो में दिव्यांका का बेहद ही खूबसूरत अंदाज देखने को मिल रहा है.

छोटे पर्दे की खूबसूरत एक्ट्रेस में से एक दिव्यांका त्रिपाठी को माना जाता है. दिव्यांका अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी खूबसूरती को लेकर भी चर्चा में बनी रहती हैं. फैंस उनके हर अंदाज को खूब पसंद करते हैं, फिर चाहे वो इंडियन हो या वेस्टर्न. दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया लवर हैं, और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करने का कोई मौका अपने हाथ से नहीं जाने देती हैं.
दिव्यांका के फैंस भी उनकी फोटो और वीडियो का बेसब्री से इंताजर करते रहते गैं. ऐसे में दिव्यांका सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस को एंटरटेन करती रहती हैं. हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है. उस फोटो में एक्ट्रेस रेड और ब्लैक प्रिंट का फ्रॉक सूट पहने हुए नजर आ रही हैं.
करीना कपूर बेबी बंप फ्लॉन्ट करती आईं नजर, वायरल हुई फोटो
रेड लिप्सटिक और खुले बालों के साथ दिव्यांका ने अपने लुक को पूरा किया है. दिव्यांका त्रिपाठी ने कुछ देर पहले ही इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो शेयर की है, इतने ही देर में दिव्यांका की फोटो को हजारों लाइक्स मिल चुके हैं. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी फोटो को कितना पसंद कर रहे हैं. इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी का 13.3 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें बेहद पसंद करते हैं.
अन्य खबरें
उर्वशी रौतेला की खूबसूरती में चार चांद लगा रहा बैकलेस ड्रेस,कीमत जान चौंक जाएंगे
शिल्पा शेट्टी ने शेयर की खूबसूरत फोटो, सनशाइन के साथ दिखा ग्लैमरस अंदाज