दिव्यांका त्रिपाठी की निडरता देख रोहित शेट्टी ने की तारीफ उन्हें बताया फाइनलिस्ट

Smart News Team, Last updated: Sun, 18th Jul 2021, 7:16 PM IST
  • रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ट शो खतरों के खिलाड़ी 11 शुरु हो चुका हैं. दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने पहले टास्क से रोहित शेट्टी और फैंस का जीता दिल.
दिव्यांका त्रिपाठी की निडरता देख रोहित शेट्टी की तारीफ उन्हें बताया फाइनलिस्ट

रोहित शेट्टी का पॉपुलर स्टंट बेस्ट शो खतरों के खिलाड़ी 11 शुरु हो चुका हैं. शो के पहले एपिसोड में दिव्यांका त्रिपाठी ने सबको हैरान कर दिया है. सोशल मीडिया पर दिव्यांका त्रिपाठी के दिलेरी की तारीफ की जा रही है. एक्ट्रेस शो में खतरनाक स्टंट करते हुए नजर आ आई हैं. शो के दौरान उनका खतरनाक स्टंट को अच्छे से करते देख रोहित शेट्टी ने भी उनकी तारीफ की है.

शो के शुरु होते है ही रोहित शेट्टी ने सभी कंटेस्टेंट्स को उनका पहला टास्क दिया था. पहले टास्क में निक्की तंबोली और राहुल वैद्य हार गए वहीं दिव्यांका त्रिपाठी ने इस टास्क को जीत कर सबको हैरान कर दिया है. दअसल इस टास्क में सभी कंटेस्टेंट्स को मगरमच्छ को उठाकर एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स में डालना था. दिव्यांका ने मगरमच्छ को पकड़कर एक बॉक्स से दूसरे बॉक्स में डाला है. टास्क के दौरान मगरमच्छ से अपनी पूंछ से दिव्यांका पर वार भी किया जिससे दिव्यांका को हल्की खरोंच भी आई है.

दिव्यांका ने इस टास्क को निडरता से किया है. रोहित शेट्टी दिव्यांका के टास्क करने के अंदाज से काफी हैरान हुए उन्होंने दिव्यांका की तारीफ की और कहां वो फाइनलिस्ट बन सकती हैं. वहीं सोशल मीडिया पर दिव्यांक का टास्क वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं. सोशल मीडिया पर दिव्यांका के इस टास्क को काफी पसंद किया जा रहा हैं.

इशिता दत्ता ने अपने इंडियन लुक्स से फैंस को किया इंप्रेस, देखें फोटो

 

अन्य खबरें