दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया रोमांटिक अंदाज में मना रहें वेलेंटाइन डे

Smart News Team, Last updated: Sun, 14th Feb 2021, 1:23 AM IST
  • टीवी जगत की खूबसूरत जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी अपने पिता विवेक दहिया के साथ खूबसूरत और रोमांटिक अंदाज में वेलेंटाइन डे मना रही है. इंस्टाग्राम पर दिव्यांका ने इसकी वीडियो भी शेयर की, जिसे फैंस काफी पसंद कर रहे हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी- विवेक दहिया. फोटो साभार-इंस्टाग्राम

टीवी इंडस्ट्री की खूबसूरत जोड़ी दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया अब सोशल मीडिया के भी फेवरेट कपल के तौर पर जाने जाते हैं. दोनों एक साथ अपनी कई फोटो वीडियो शेयर करते हैं, जिसमें दोनों के बीच स्ट्रॉन्ग बॉन्डिंग नजर आती है. दिव्यांका शो ये हैं मोहब्बतें में इषिता (इषि मां) के किरदार से मशहूर हुईं. वहीं विवेक दहिया इसी शो में उनके साथी कलाकार के तौर पर नजर आएं थे. रील लाइफ की इस जोड़ी को रियल लाइफ पर भी खूब पसंद किया जाता है.

दिव्यांका और विवेक के बीच गजब की केमिस्ट्री देखने को मिलती है. फिर चाहे वह पर्दे पर हो या सोशल मीडिया पर दोनों हमेशा ही रोमांटिक अंदाज में नजर आते हैं. लेकिन जब मौका वेलेंटाइन डे का हो तो ये जोडी और भी रोमांटिक हो जाती है. सोशल मीडिया पर कपल की एक वीडियो को खूब पसंद किया जा रहा है, जिसमें दोनों के बीच प्यार ही प्यार नजर आ रहा है.

दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर की है, जिसमें वह अपने पति विवेक दहिया के साथ नजर आ रही है. इस वीडियो में दोनों बेहद रोमांटिक अंदाज में वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करते नजर आ रहे हैं. रोमांटिक सॉन्ग और गुब्बारों के साथ विवेक डांस करते हुए दिव्यांका को गोद में उठा लेते हैं.

उर्वशी रौतेला का नया पंजाबी सॉन्ग 'तेरी लोड वे' यूट्यूब पर मचा रहा धूम

अन्य खबरें