यो यो हनी सिंह के खिलाफ पत्नी शालिनी ने किया घरेलू हिंसा का केस, लगाए गंभीर आरोप

Smart News Team, Last updated: Tue, 3rd Aug 2021, 6:18 PM IST
मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह मुश्किलों में फंसते नजर आ रहे हैं। हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा का केस दर्ज करवाया है।
यो यो हनी सिंह के खिलाफ पत्नी शालिनी ने किया घरेलू हिंसा का केस

मशहूर रैपर यो यो हनी सिंह के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने कोर्ट में घरेलू हिंसा को लेकर केस फाइल किया है। शालिनी ने पति हनी सिंह पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने ये मामला दिल्ली में दर्ज करवाया है। जिसके बाद दिल्ली की कोर्ट ने हनी सिंह के खिलाफ नोटिस भी जारी कर 28 अगस्त तक उन्हें जवाब दाखिल करने को कहा है। हालांकि अभी तक मीडिया में हनी सिंह का इस मामले पर कोई जवाब व स्टेटमेंट सामने नहीं आई है।

हनी सिंह उर्फ हिरदेश सिंह की पत्नी शालिनी तलवार दिल्ली में पति के खिलाफ घरेलू हिंसा की शिकायत दर्ज की है। शालिनी ने हनी सिंह पर मानसिक, आर्थिक हिंसा समेत कई गंभीर आरोप लगाए हैं। ये मामला महिला संरक्षण एक्ट के तहत दर्ज किया गया है। ANI के मुताबिक बॉलीवुड सिंगर और एक्टर 'यो यो हनी सिंह' के खिलाफ उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने घरेलू हिंसा मामले में कोर्ट का दरवाजा खटखटाया है।

रिपोर्ट्स की मानें तो दिल्ली की एक कोर्ट ने 28 अगस्त तक हनी सिंह को अपना जवाब दाखिल करने का समय दिया है। बता दें इससे पहले भी कई बार हनी सिंह विवादों में आ चुके हैं। हनी सिंह और उनकी पत्नी शालिनी तलवार ने साल 2011 में शादी की थी। दोनों को लेकर कहा जाता है कि वे स्कूल समय से साथ थे। जब हनी सिंह लंदन में म्यूजिक में पढ़ाई करने चले गए थे तो भी दोनों का रिलेशन जारी रहा था और दोनों ने बाद में इस रिलेशन को शादी में बदल लिया था।

अन्य खबरें