सलमान खान से लेकर सोनू सूद तक- बॉलीवुड कोरोना काल में ऐसा कर रहा मदद
_(8)_1619427690783_1619427698786.jpg)
सलमान खान, अक्षय कुमार, सोनू सूद, भूमि पेडनेकर, प्रियंका चोपड़ा, तापसी पन्नू, पलक मुच्छल से लेकर गुरमीत चौधरी, कुणाल कपूर जैसे कई स्टार्स हैं जो कोरोना की दूसरी लहर में लोगों की मदद कर रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स हर संभव मदद लोगों तक पहुंचाने की कोशिश कर रहे हैं। सोनू सूद जैसे अभिनेता पिछले साल से ही लोगों की सेवा कर रहे हैं और हर तरह की मदद देने की हर संभव कोशिश में लगे हैं। देखिए कौन कौन बॉलीवुड सितारा कोरोना काल में लोगों की मदद कर रहा है
सोनू सूद- अभिनेता सोनू सूद पिछले साल लॉकडाउन से ही हर जरूरतमंद लोगों की मदद कर रहे हैं। उन्होंने अपनी इस जर्नी को अपनी किताब में भी बयां किया।
सलमान खान- सलमान खान एक बार फिर गरीबों की मदद के लिए आगे आए। उन्होंने गरीबों और जरूरतमंद लोगों को खाना मुहैया करवाया। उनका एक वीडियो भी सामने आया।
पलक मुच्छल- मशहूर सिंगर पलक मुच्छल इन दिनों लगातार लोगों की मदद के लिए हर संभव कोशिश में लगी हुई हैं। वह भी सोनू सूद की तरह सोशल मीडिया के माध्यम से लोगों की मदद कर रही हैं।
भूमि पेडनेकर- भूमि पेडनेकर भी इस कठिन समय में लोगों की मदद के लिए आगे आई हैं। उन्होंने फैंस की मदद के लिए सोशल मीडिया के माध्यम से मदद पहुंचा रही है।
गुरमीत चौधरी- अभिनेता गुरमीत चौधरी ने 1000 अल्ट्रा एडवांस हॉस्पिटल बेड्स लगाने की पेशकश की इससे पहले उन्होंने प्लाज्मा भी डोनेट किया था।
अक्षय कुमार- हाल में ही अक्षय कुमार ने 1 करोड़ रुपये कोरोना प्रभावित लोगों के लिए गौतम गंभीर फाउंडेशन में दान किए। जिससे ऑक्सीजन, दवाएं और अन्य सुविधाएं मुहैया करवाई जा सके।
अन्य खबरें
सलमान खान की 'राधे' का मीम मुंबई पुलिस ने किया शेयर, बताया मास्क क्यों है जरूरी
पटना: तिलक समारोह से लौट रहे युवक की गोली मारकर हत्या, अपराधियों की तलाश में पुलिस