करवा चौथ 2020: नीतू कपूर ने किया ऋषि कपूर को MISS, फोटो पर लिखा इमोशनल पोस्ट

Smart News Team, Last updated: Thu, 5th Nov 2020, 2:39 PM IST
करवा चौथ के मौके पर ऋषि कपूर को नीतू कपूर ने खूब याद किया। ऐसा उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। देखिए उनका सोशल मीडिया पोस्ट।
करवा चौथ 2020: नीतू कपूर ने किया ऋषि कपूर को MISS, फोटो पर लिखा इमोशनल पोस्ट

करवा चौथ के मौके से कपूर खानदार की खूबसूरत तस्वीरें सामने आई है। कपूर परिवार ने करवा चौथ पर डिनर पार्टी रखी जिसमें पूरा कपूर परिवार शामिल हुआ। जो तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई हैं उनमें देखा जा सकता है कि करीना कपूर ख़ान, रणधीर कपूर, नीतू कपूर, निताशा नंदा, मनोज जैन, रिमा जैन, अरमान जैन और उनकी पत्नी अनिसा मल्होत्रा, आदर जैन और उनकी गर्लफ्रेंड तारा सुतारिया ने इस पार्टी में शिरकत की।

नीतू कपूर ने भी सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर किया। वह भी बेटी रिद्धिमा साहनी के साथ पहुंची। नीतू कपूर इस मौके पर इमोशनल नजर आईं। दरअसल ऋषि कपूर के बिना उनका ये पहला करवा चौथ था और उन्होंने पति को खूब मिस किया। नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर करवा चौथ 2020 की फोटो शेयर करते हुए लिखा- ऋषि साहब आपको बहुत मिस कर रही हूं। वहीं रिद्धिमा ने भी इन तस्वीरों को इंस्टाग्राम पर पोस्ट किया।

नेहा कक्कड़ का पहला करवा चौथ, पति रोहनप्रीत संग शेयर किया शानदार वीडियो

इस पार्टी में एक चीज और थी जिसपर फैंस की निगाहें गईं, वो थी तारा सुतारिया। पहले ही आदर जैन और तारा सुतारिया को लेकर लगातार खबरें आती रहती हैं कि वह दोनों रिलेशनशिप में हैं। ऐसे में करवा चौथ पर आदर जैन के साथ उनका नजर आना इन खबरों की पुष्टि करता है। वहीं प्रेग्नेंट करीना कपूर भी कपूर डिन पार्टी में पहुंची। क्यूट से ड्रेस में वह बेबी बंप फ्लॉन्ट करती दिखी। देखिए खूबसूरत तस्वीरें।

 

अन्य खबरें