1 फोटो में करिश्मा, करीना, मलाइका और अमृता आईं नजर, बर्थडे पार्टी की फोटोज वायरल
_1612170166066_1612170173284.jpg)
अमृता अरोड़ा ने हाल में ही अपना 44वां जन्मदिन सेलिब्रेट किया। इस बर्थडे पार्टी में ढेर सारे सेलेब्स पहुंचे जहां से ढेर सारी फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।हर कोई जमकर इन फोटो को पसंद कर रहा है। अमृता की पार्टी में मनीष मल्होत्रा, मलाइका अरोड़ा, करिश्मा कपूर, करीना कपूर, तैमूर अली खान, अर्जुन कपूर, उनकी दोस्त मलाइका भट्ट से लेकर कई बॉलीवुड हस्तियां पहुंची। सोशल मीडिया पर अमृता की फोटो से भरा हुआ है।
मलाइका ने तो सोशल मीडिया पर तस्वीरें पोस्ट कर बहन को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी। फिर वह बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर के साथ इस बर्थडे बैश में पहुंची। प्रेग्नेंट करीना कपूर खान ने काफ्तान में सभी को हैरान किया। वह काफ्तान जैसी ड्रेस में बहुत ही प्यारी लग रही हैं। वहीं करीना की बहन करिश्मा कपूर भी शानदार आउटफिट में शाइन करती दिखीं। करिश्मा कैजुअल लुक में नजर आईं। अमृता ने ये पार्टी अपने घर पर ही रखी। इस बर्थडे की फोटोज सोशल मीडिया पर खासा वायरल हो रही हैं।
सोशल मीडिया पर इन सभी स्टार्स की फोटोज जमकर वायरल हो रही हैं। अमृता की फोटो में दो तीन केक भी नजर आए। कोरोना के चलते घर पर ही छोटी सी पार्टी आयोजित की गई। बता दें अमृता अरोड़ा भी बॉलीवुड का हिस्सा रही हैं। वह भी बॉलीवुड में कई फिल्में करचुकी हैं। वह मॉडल व एक्ट्रेस रह चुकी हैं जिन्होंने कई बॉलीवुड सितारों के साथ काम किया है। कितने दूर कितने पास, कभक्त इश्क, गोलमाल रिटर्न, गर्लफ्रेंड जैसी फिल्मों में अमृता नजर आई हैं।
अन्य खबरें
दीपिका पादुकोण की बिकिनी फोटो ने सोशल मीडिया का बढ़ाया तापमान
दिशा पटानी ने शेयर की वरुण धवन संग फोटो, क्या आने वाली है दोनों की फिल्म?
कपिल शर्मा दूसरी बार बने पापा, पत्नी गिन्नी ने दिया बेटे को जन्म
अनुष्का शर्मा ने फैमली फोटो शेयर करते हुए, किया अपनी नन्ही परी के नाम का खुलासा