करीना कपूर ने शेयर की बहनों के साथ फोटो, सेलिब्रेट किया नीतू कपूर का बर्थडे- PIC
करीना कपूर ने नीतू कपूर के बर्थडे से खास फोटो सोशल मीडिया पर शेयर की है। इस फोटो में करीना कपूर के साथ करिश्मा कपूर यानी लोलो और रिद्धिमा कपूर नजर आ रही हैं। रिद्धिमा रणबीर कपूर की बहन और नीतू कपूर की बेटी हैं। पूरा कपूर खानदान नीतू कपूर के बर्थडे पर डिनर करने के लिए आयोजित हुआ जहां से सभी की ढेर सारी फोटो वीडियो सामने आईं।
करीना कपूर खान ने इस तस्वीर को शेयर करते हुए लिखा, बहनें। करीना की इस तस्वीर पर करिश्मा कपूर और रिद्धिमा ने तो रिएक्ट किया ही साथ ही करीना की ननद यानी सोहा अली खान ने भी प्रतिक्रिया दी। सोहा ने कमेंट में लिखा, दीवाज हैं आप सब। इसी के साथ साथ करीना की तस्वीर पर ढेर सारे फैंस ने भी रिएक्ट किया।
बता दें 8 जुलाई को नीतू कपूर अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू कपूर की बर्थडे पार्टी में कपूर फैमिली के साथ आलिया भट्ट और उनकी बहन भी पहुंची। रणबीर कपूर, करीना कपूर,रणधीर कपूर, बबीता,करिश्मा के बच्चे, समेत पूरा परिवार दिखा। सोशल मीडिया पर देर रात की गई पार्टी की ढेर सारी फोटो वायरल हो रही हैं। आइए दिखाते हैं नीतू कपूर के बर्थडे की तस्वीरें।
अन्य खबरें
आंटी कहने पर भड़कीं रानी चटर्जी, वायरल हुई वीडियो
मोनालिसा ने इस अंदाज में ऑनलाइन क्लास, वीडियो हुई वायरल
निया शर्मा का बोल्ड वीडियो, नजरें हटाना हो जाएगा मुश्किल
आलिया भट्ट के बोल्ड फोटो वीडियो को देख उड़ जाएंगे होश, बेहद दिलकश अवतार