करीना कपूर ने शेयर की तैमूर की क्यूट फोटो, कहा- IPL में जगह है तो बताओ!

Smart News Team, Last updated: Tue, 13th Oct 2020, 7:11 PM IST
एक्ट्रेस करीना कपूर खान ने बेटे तैमूर अली खान की लेटेस्ट क्यूट फोटो शेयर की है। इस फोटो में तैमूर अली खान क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। देखिए तैमूर की न्यू फोटोज।
करीना कपूर ने शेयर की तैमूर की क्यूट फोटो, कहा- IPL में जगह है तो बताओ! (तस्वीर साभार-इंस्टाग्राम)

करीना कपूर इन दिनों प्रेग्नेंसी को लेकर चर्चा में हैं। वह दूसरी बार मां बनने जा रही हैं। इस बीच उन्होंने अपने बेटे तैमूर अली खान की क्यूट फोटो शेयर की है। जिसमें तैमूर क्रिकेट खेलते नजर आ रहे हैं। इस तस्वीर पर करीना ने मजेदार कैप्शन भी दिया। जिसे दर्शकों द्वारा काफी पसंद किया जा रहा है। बता दें तैमूर अली खान बॉलीवुड सेलेब्स किड्स की लिस्ट में टॉप पर आते हैं। वह हमेशा अपनी क्यूट फोटो वीडियो को लेकर इंटरनेट पर छाए रहते हैं।

तैमूर की लेटेस्ट फोटो की बात करें तो इसे मम्मी करीना कपूर ने शेयर किया है। इस तस्वीर में बल्ला धामे तैमूर नजर आ रहे हैं। ये बल्ला तैमूर की हाइट से बस जरा ही कम है। जिसे पूरा जोर लगाए तैमूर क्रीज पर दिख रहे हैं। तैमूर ने इस तस्वीर में ग्रे टीशर्ट और ब्लैक पैंट कैरी की है। साथ ही तैमूर का एक्सप्रेशंस भी देखने लायक है। वहीं इस तस्वीर पर करीना कपूर खन ने लिखा, क्या आईपीएल में कोई जगह है तैमूर के लिए। वैसे मैं भी खेल लेती हूं।

तैमूर की इस फोटो पर कुछ ही मिनटों में हजारों लोगों ने लाइक किया और तैमूर की जमकर तारीफ की। आतिफ नाम के फैन ने तो आरसीबी टीम का नाम भी लिया। बता दें आरसीबी टीम के कप्तान विराट कोहली हैं। बता दें करीना कपूर ने हाल में ही प्रेग्नेंसी की खबर शेयर की थी। वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। इन दिनों वह अपनी हेल्थ पर पूरा ध्यान दे रही हैं। करीना की बेबी बंप वाली तस्वीरें भी सामने आ चुकी हैं।

आमिर खान की बेटी इरा खान का ग्लैमरस अवतार नहीं किसी से कम, ये देखें फोटो

View this post on Instagram

All my favourite humans ❤️❤️❤️

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

View this post on Instagram

Happy birthday our beautiful Innaya ❤️🎈🎈

A post shared by Kareena Kapoor Khan (@kareenakapoorkhan) on

अन्य खबरें