खतरों के खिलाड़ी 11 लॉन्च की Photos, दिव्यांका से लेकर निक्की ने बिखेरा जलवा
मशहूर स्टंट शो खतरों के खिलाड़ी 11 का ग्रैंड लॉन्च हो चुका है। खतरों के खिलाड़ी 11 के लॉन्च की तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इस मौके पर शो के जज रोहित शेट्टी से लेकर निक्की तंबोली, दिव्यांका त्रिपाठी, राहुल वैद्य, श्वेता त्रिपाठी, महक चहल, आस्था गिल, अनुष्का सेन, विशाल आदित्य सिंह, अर्जुन बिजलानी, वरुण सूद समेत तमाम सितारे नजर आए। सभी ने ग्लैमरस अवतार में जलवा बिखेरा।
खतरों के खिलाड़ी 11 के लॉन्च मौके पर निक्की तंबोली, श्वेता और दिव्यांका त्रिपाठी ने इस महफिल को जीता। सभी एकदम बिंदास अवतार में नजर आए। बता दें खतरों के खिलाड़ी 11 की शूटिंग केपटाउन में हुई। सभी कोरोना काल में केपटाउन में पहुंचे और इस रियालिटी शो पर काम किया। दर्शकों को बेसब्री से इस रियालिटी शो का इंतजार था। देखिए खतरों के खिलाड़ी लॉन्च 11 की तस्वीरें।
दिव्यांका त्रिपाठी की 8 जुलाई को शादी की सालगिरह भी थी इस दौरान उन्होंने ग्रैंड लॉन्च के दौरान अपनी शादी की सालगिरह मनाईं। दिव्यांका के केक कट करने की तस्वीरें और वीडियो भी इस लॉन्च के दौरान सामने आईं। वहीं रोहित शेट्टी ने तो राहुल वैद्य के साथ पंजा भी लड़ाया। दोनों का ये मजेदार किस्सा भी सबसे वायरल वीडियो में से एक रहा।
अन्य खबरें
निशा दुबे ने इस फोटो को शेयर कर कहा- मैं किलर हूं
खतरों के खिलाड़ी 11 लॉन्च: श्वेता तिवारी ने बिखेरा बोल्डनेस का जलवा, VIDEO
राखी सावंत के सॉन्ग तेरी ड्रीम में मेरी एंट्री सॉन्ग पर रितू सिंह ने किया डांस
किम कार्दशियन का बोल्ड फोटो देख हो जाएंगे दीवाने, इंटरनेट पर फोटो वायरल