माधुरी दीक्षित का डांस वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया धमाल, फैंस हुए हैरान
- बॉलीवुड की धक-धक गर्ल माधुरी दीक्षित अपनी एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। माधुरी दीक्षित के फैंस उनकी एक्टिंग और डांस को काफी पसंद करते हैं। उनके डांस वीडियो अक्सर इटरनेट पर वायरल होते हैं. एक बार फिर उनका डांस वीडियो इंटरनेट पर धमाल मचा रहा है।

बॉलीवुड एक्ट्रेस माधुरी दीक्षित अपनी शानदार एक्टिंग के साथ साथ अपने डांस के लिए जानी जाती हैं। माधुरी के फैंस उनके डांस स्टेप को काफी पसंद करते हैं। इन दिनों माधुर दीक्षित का डांस वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा हैं। वायरल वीडियो में माधुरी दीक्षित अपने पॉपलुर सॉन्ग एक दो तीन पर डांस करती हुई नजर आ रही हैं। माधुरी का ये गाना फिल्म तेजाब हैं। माधुरी को इसी फिल्म से बॉलीवुड में पहचान मिली थी।
यूट्यूब पर माधुरी के फैंस एक दो तीन गाने पर माधुरी के डांस को काफी पसंद कर रहे हैं। माधुरी ने अपना ये डांस वीडियो अपने यूट्यूब चैनल डांस विद माधुरी पर शेयर किया हैं। इस वीडियो को 1 करोड़ से ज्यादा बार देखा जा चुका है। माधुरी सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। इंस्टाग्राम पर अपनी फोटो और वीडियो शेयर करती रहती हैं। माधुरी के फैंस उनके इंस्टाग्राम पोस्ट को काफी पसंद करते हैं।
माधुरी दीक्षित के करियर की बात करें तो उन्होंने माधुरी लास्ट टाइम फिल्म कलंक में नजर आईं थी फिल्म कलंक से पहले वह कॉमेडी फिल्म टोटल धमाल में अनिल कपूर के साथ नजर आई थीं। फिल्म टोटल धमाल बॉक्स ऑफिस हिट साबित हुई है। बता दें कि माधुरी दीक्षित जल्द ही रियलिटी सो डांस दीवाने पर जज की भूमिका में नजर आने वाली हैं। इससे पहले भी माधुरी डांस दीवाने शो में जज की भूमिका निभा चुकी है।
अन्य खबरें
हिना खान का ग्लैमरस अवतार देख उड़ जाएंगे होश, फोटो-वीडियो में कैद कातिलाना लुक