अर्जुन कपूर संग मलाइका अरोड़ा न्यू ईयर सेलिब्रेट करने पहुंची गोवा, बेहतरीन फोटो

मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग न्यू ईयर मनाने गोवा पहुंच गई हैं। मलाइका अरोड़ा ने खुद इंस्टाग्राम स्टोरी पर अर्जुन कपूर और बहन अमृता अरोड़ा औक एक अन्य दोस्त संग तस्वीर पोस्ट की। इन तस्वीरों में मलाइका और अर्जुन साथ में पोज देते दिखे। इससे पहले भी दोनों धर्मशाला वेकेशन मनाने पहुंचे थे।
न्यू ईयर सेलिब्रेशन के लिए बॉलीवुड सितारों ने वेकेशन मनाना शुरू कर दिया है। ऐसे में मलाइका अरोड़ा बॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर और दोस्तों संग गोवा पहुंच चुकी हैं। उनके दोस्तों ने इंस्टाग्राम पर जो तस्वीर शेयर की, इसमें सभी बीच किनारे नजर आ रहे हैं।
बता दें कुछ दिन पहले ही करीना कपूर की फैमिली और मलाइका अरोड़ा व अर्जुन कपूर हिमाचल छुट्टियां मनाने पहुंचे थे। इस ट्रिप की ढेर सारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर सामने आई थीं। फैंस ने इन फोटोज को खूब पसंद किया था। मलाइका और करीना अच्छे दोस्त हैं। अक्सर दोनों को साथ में स्पॉट किया जाता है। हाल में ही दोनों साथ में डिनर पर भी नजर आई थीं।
बता दें मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूर कोरोना पॉजिटिव पाए गए थे। दोनों ने साथ में क्वारंटाइन समय बिताया था। उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया था कि उन्होंने अर्जुन संग बेहद खुशनुमा समय बिताया था। उन्होंने अर्जुन कपूर को एटंरटेनिंग बताया था।

अन्य खबरें
यूके व फ्रांस से आए लोगों की कोरोना जांच की जाए- सीएम योगी
SN मेडिकल कॉलेज को मिले 140 नए वेंटिलेटर, ऑक्सीजन की कमी भई हुई दूर