नीतू कपूर के बर्थडे पर देखिए उनकी सुंदर PHOTOS, आज भी लगती है शानदार

Smart News Team, Last updated: Wed, 7th Jul 2021, 11:23 PM IST
8 जुलाई को नीतू कपूर का बर्थडे है। इस मौके पर आइए आपको दिखाते हैं नीतू कपूर की सबसे खूबसूरत, ग्लैमरस फोटो वीडियो। जिन्हें खुद नीतू कपूर ने इंस्टाग्राम पर शेयर किया है।
नीतू कपूर के बर्थडे पर देखिए उनकी सुंदर फोटो, आज भी लगती है शानदार

नीतू कपूर 8 जुलाई को अपना बर्थडे सेलिब्रेट कर रही हैं। नीतू कपूर बॉलीवुड में ढेर सारी फिल्में कर चुकी हैं और मशहूर एक्ट्रेस रही हैं। आइए नीतू कपूर के बर्थडे पर दिखाते हैं उनकी सबसे प्यारी और खूबसूरत वीडियो फोटो। जिन्हें देख आपका दिल खुश हो जाएगा। अक्सर ये तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी वायरल होती हैं।

नीतू कपूर के निजी जिंदगी की बात करें तो वह मशहूर एक्टर ऋषि कपूर की पत्नी हैं। पिछले साल कैंसर की वजह ऋषि कपूर का निधन हो गया। ऋषि कपूर के निधन से नीतू कपूर काफी अकेली रह गईं। नीतू कपूर को इस दौरान उनके बच्चों ने संभाला। नीतू कपूर के दो बच्चे हैं रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर।

रिद्धिमा इंडस्ट्री से दूर रहीं जबकि रणबीर कपूर पिता और मां की तरह सुपरस्टार बन चुके हैं जिन्होंने अब तक कई फिल्मों में काम किया है। रणबीर कपूर और रिद्धिमा कपूर इस बार भी नीतू कपूर का बर्थडे मनाने के लिए डिनर प्लान किया। बेटी रिद्धिमा ने मां को विश करते हुए नीतू कपूर व रणबीर कपूर संग तस्वीरें भी शेयर कीं।

अन्य खबरें