नीतू कपूर के बर्थडे की तैयारी शुरू, बेटी रिद्धिमा ने किया विश- फोटो

Smart Branded Content Desk, Last updated: Wed, 7th Jul 2021, 10:55 PM IST
रणबीर कपूर और रिद्धिमा साहनी मां नीतू कपूर का जन्मदिन धूमधाम से मनाने की तैयारी कर रहे हैं। 8 जुलाई को नीतू कपूर का जन्मदिन है।
नीतू कपूर का बर्थडे

नीतू कपूर का 8 जुलाई को बर्थडे है। परिवार ने नीतू कपूर के बर्थडे की तैयारी शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर सामने आईं फोटोज ने साबित कर दिया है कि रणबीर कपूर और रिद्धिमा साहनी मां नीतू कपूर का जन्मदिन धूमधाम से साबित करने वाले हैं। मां नीतू कपूर के साथ बच्चों की तस्वीरें वायरल हो रही हैं।

नीतू कपूर के जन्मदिन पर डिनर के लिए परिवार ने डिनर का प्लान किया। वह घर से बाहर डिनर करने के लिए निकले। सोशल मीडिया पर तस्वीर सामने आई है जिसमें रणबीर, नीतू और रिद्धिमा साथ में नजर आ रहे हैं। तीनों की ये सेल्फी जमकर सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है।

बता दें ऋषि कपूर के निधन के बाद बच्चों ने नीतू कपूर का पूरा ध्यान रखा है। रणबीर और रिद्धिमा मां को पूरा समय देते हैं। बता दें पिछले साल लॉकडाउन में ऋषि कपूर का लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया था। आज भी नीतू कपूर और ऋषि कपूर की लवस्टोरी खासा चर्चा में रहती हैं।

बात करें रणबीर कपूर के वर्कफ्रंट की तो वह यशराज बैनर तले आने वाली फिल्म शमशेरा में नजर आएंगे। वहीं गर्लफ्रेंड आलिया भट्ट के साथ भी उनकी फिल्म ब्रह्मास्त्र आने वाली है। इस फिल्म में पहली बार दोनों स्क्रीन शेयर करने वाले है जिसे अयान मुखर्जी द्वारा निर्देशित किया गया है।

अन्य खबरें