नीतू कपूर-ऋषि कपूर की 41वीं शादी की सालगिरह, रोमांटिक वीडियो

Smart News Team, Last updated: Fri, 22nd Jan 2021, 2:40 PM IST
अभिनेता ऋषि कपूर और नीतू कपूर की शादी की 41वीं सालगिरह है। इस मौके पर नीतू कपूर वीडियो पोस्ट किया। ऋषि कपूर और नीतू कपूर का ये बहुत ही रोमांटिक वीडियो है।
नीतू कपूर ने 41वीं शादी की सालगिरह पर शेयर की रोमांटिक वीडियो, ऋषि कपूर किया याद

ऋषि कपूर और नीतू कपूर की आज 41वीं वेडिंग एनीवर्सरी है। इस मौके पर नीतू कपूर ने एक प्यारा वीडियो शेयर किया। जिसमें उन्होंने पति के साथ 41 साल की जर्नी को दिखाया। बता दें ऋषि कपूर का पिछले साल निधन हो गया। आज नीतू कपूर के साथ ऋषि कपूर नहीं है, जिसे लेकर वह खासा दुखी नजर आईं। सोशल मीडिया पर नीतू कपूर ने वीडियो पोस्ट करते हुए टूटे हुए दिल का इमोजी बनाया। साथ ही एक कैप्शन लिखा।

शादी की सालगिरह पर नीतू कपूर पति ऋषि कपूर को मिस कर रही हैं। वह सोशल मीडिया पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखती हैं, आज 41 साल हमारे साथ को पूरे हो गए। ये वीडियो बहुत ही प्यारा है। इस वीडियो की खूबसूरती को इसके बैकग्राउंड में बज रहा गाना और बढ़ा देता है।दरअसल इस वीडियो में हम रहें न रहें गाना बजता सुनाई दे रहा है। वीडियो में नीतू कपूर और ऋषि कपूर के खूबसूरत लम्हें देखने को मिलते हैं।

नीतू कपूर के इस वीडियो पर बेटी रिद्धिमा कपूर उन्हें हिम्मत देती नजर आईं। बेटी ने भी माता पिता को विश किया। वहीं एक्ट्रेस रवीना टंडन ने नीतू कपूर को ढेर सारा प्यार कमेंट्स के जरिए दिया। बता दें नीतू कपूर जल्द ही फिल्मों में कमबैक करने वाली हैं। उनकी आने वाली फिल्म जुग जुग जियो है। जिसमें अनिल कपूर, वरुण धवन और कियारा आडवाणी भी लीड रोल में हैं। देखिए नीतू कपूर और ऋषि कपूर की बेहद प्यारी वीडियो।

अन्य खबरें