Valentine's Day: शादी के बाद ये रोमांटिक कपल्स मनाएंगे पहला वेलेंटाइन डे-Photos
_1612254147322_1612254157206.jpg)
इस बार का वेलेंटाइन डे बेहद खास होने वाला है। वो ऐसे क्योंकि बॉलीवुड के कुछ न्यू मैरिड कपल्स शादी के बाद अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने जा रहे हैं। जिसमें आदित्य नारायण, वरुण धवन-नताशा और नेहा कक्कड़ जैसे कई सेलेब्स शामिल हैं। फैंस के चहेते सेलेब्स कब और कैसे वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे ये जानने के लिए फैंस काफी एक्साइटिड हैं। आइए आपको वेलेंटाइन डे के मौके पर बॉलीवुड के रोमांटिक जोड़ियों से रूबरू करवाते हैं।
वरुण धवन-नताशा दलाल
24 जनवरी को शादी करने के बाद दोनों इस बार अपना पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करने वाले हैं। वरुण धवन तो शादी के बाद हनीमून पर भी नहीं गए हैं ऐसे में माना जा रहा है कि दोनों वेलेंटाइन डे पर कुछ स्पेशल अंदाज में सेलिब्रेट कर सकते हैं।
युजेंद्र चहल-धनश्री वर्मा
क्रिकेटर युजेंद्र चहल ने हाल में ही गर्लफ्रेंड धनश्री से शादी की है। दोनों पॉपुलर जोड़ी में शुमार हैं। दोनों आए दिन रोमांटिक पोस्ट भी शेयर करते हैं।
नेहा कक्कड़-रोहिनप्रीत
नेहा कक्कड़ और रोहिनप्रीत ने शादी अंदाज में शादी की। दोनों आए दिन सोशल मीडिया पर रोमांटिक फोटो वीडियो शेयर करते हैं। इस बार दोनों शादी के बाद पहला वेलेंटाइन डे सेलिब्रेट करेंगे।
सिंगर आदित्य नारायण-श्वेता
आदित्य और श्वेता इंडस्ट्री में काफी चर्चित जोड़ी है। हाल में ही दोनों ने शादी की और अब दोनों पहला वेलेंटाइन सेलिब्रेट करेंगे।
अन्य खबरें
कड़ी सुरक्षा के बीच UP में शूटिंग कर रहे हैं पवन सिंह , CM योगी का जताया आभार
फिर साथ आए आयुष्मान खुराना और अनुभव सिन्हा, सामने आया ‘अनेक’ का फर्स्ट लुक
अक्षरा सिंह ने निरहुआ के जन्मदिन पर इस खास तरीके से दी बधाई, देखें
दिनेश लाल यादव के जन्मदिन पर सुनिए उनके बेहतरीन गाने, इंटरनेट पर मचाते हैं धमाल