T सीरीज और हिमश्री फिल्म के प्रोजेक्ट 'तारिणी' से डेब्यू करने जा रही आरुषि निशंक

Smart News Team, Last updated: Mon, 8th Mar 2021, 11:23 PM IST
  • तारिणी दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नेवी की 6 जांबाज महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म हैं. 19 सितबंर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका INS तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं.
तारिणी नेवी की 6 जांबाज महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म हैं.

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर हिमश्री फिल्म और टी- सीरिज ने साथ में मिलकर आगामी प्रोजेक्ट तारिणी  की घोषणा की. तारिणी दुनिया के सामुद्रिक सफर पर निकलीं नेवी की 6 जांबाज महिला अफसरों पर आधारित एक फिल्म हैं. बताते चलें कि 19 सितबंर 2017 में वर्तिका जोशी, प्रतिभा जामवाल, पी. स्वाति, एस विजया, एश्वर्य और पायल गुप्ता ने भारतीय नौसेना की सेलिंग नौका INS तारिणी पर अपना सफर गोवा से शुरू किया था और 19 मई, 2018 को वे 21,600 नॉटकिल माइल्स की दूरी तय करके वापस आई थीं.

इस अभियान में लगभग 254 दिनों का समय लगा. इसी के साथ ही इन 6 नेवी महिला अफसरों ने अपने नाम को इतिहास के पन्नों में भी दर्ज कर लिया. 21 मई 2018 को ऑस्ट्रेलिया, न्यूजीलैंड, पौलेंड और साउथ अफ्रीका होते हुए गोवा पहुंचे. मेक इन इंडिया के तहत बने इस तारिणी नौका में सवार होकर इन 6 महिला अफसरों ने इस साहसिक अभियान इतिहास के पन्नो में भी अपना नाम दर्ज कर लिया. देश के प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी इस अभियान खूब सराहा.  इन्हीं 6 महिला नेवी अफसरों पर आधारित तारिणी फ़िल्म की शूटिंग जल्द ही शुरू होने जा रही है. इसकी घोषणा हिमश्री फिल्म और टी-सीरिज ने की. इस फिल्म के निर्देशक व कलाकारों की घोषणा बाद में की जाएगी. प्रसिद्ध फिल्म लेखक प्रसून जोशी ने तारिणी फ़िल्म के लेखक टीम की मेंटरिंग की हैं.

विराट कोहली ने शेयर की पत्नी अनुष्का शर्मा और बेटी वमिका की फोटो

आरुषी निशंक जो कि एक जानी-पहचानी कत्थक नृत्यांगना हैं, तारिणी फ़िल्म से वह अपना डेब्यू कर रहीं हैं. इसके अलावा आरुषी निशंक नारी सशक्तिकरण, सामाजिक क्षेत्र और पर्यावरण संरक्षक के क्षेत्र  में निरंतर सक्रिय हैं. साथ ही आरुषी निशंक स्पर्श गंगा अभियान की राष्ट्रीय संयोजिका भी हैं. कोरोनाकाल में आत्मनिर्भरता से प्रेरित होकर हजारों महिलाओं को सुई-धागा से खादी और सूती के मास्क बनाने के लिए ट्रेनिंग और सपोर्ट दे रही हैं. आरुषी निशंक द्वारा खादी और सूती के ये मास्क सेना के जवानों, पुलिस और कोविड-वॉरियर्स को मुफ्त में दिया गया. आपको बताते चलें कि आरुषी निशंक हिमश्री फिल्म की प्रोपराईटर और प्रोड्यूसर भी हैं. इसके अलावा हिमश्री इस क्षेत्र में अनेक फिल्म प्रोजेक्ट्स पर कार्य कर रहीं हैं.

जानी-पहचानी कत्थक नृत्यांगना आरुषी निशंक तारिणी फ़िल्म से अपना डेब्यू कर रहीं हैं.

परिणीति चोपड़ा की फिल्म साइना का दमदार ट्रेलर रिलीज

'बलमुआ मारेला डिप्स' गाने में दिखा अंजना सिंह का कातिलाना डांस और अंदाज, देखें

शुभी शर्मा के टिक-टॉक वीडियो यूट्यूब पर मचा रहे धमाल, देखें वीडियो

महिला दिवस 2021 पर स्केटर जानवी का कमाल, स्केट्स पर किया भांगड़ा, सम्मानित

अन्य खबरें