Ludo Review: पकंज त्रिपाठी, राजकुमार राव और अभिषेक बच्चन की लूडो का रिव्यू…
- पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव और अभिषेक बच्चन की फिल्म लूडो ओटीटी पर रिलीज हो चुकी है. अगर आप भी लूडो देखने के इच्छूक हैं, तो देखने के पहले लूडो को रिव्यू को यहां जरूर पढ़े. हम आपसे यहां रिव्यू शेयर करने जा रहे हैं.

फिल्म- लूडो
कलाकार- राजकुमार राव, पंकज त्रिपाठी, अभिषेक बच्चन, रोहित सर्राफ, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, पर्ल माने, आशा नेगी और शालिनी वत्स
निर्देशक- अनुराग बसु
लेखक- अनुराग बसु
स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म-नेटफ्लिक्स
चार तरह की कहानियां फिल्म लूडो में देखने को मिल को मिल रही है. फिल्म की कहानी एक पुराने सीन के जरिए शुरू होता है. शहर का लोकल डॉन सत्तू (पंकज त्रिपाठी) हैं जो ओ बेटा जी गुनगुनाते हुए नजर आते हैं. कहीं-कहीं फिल्म में खामियां है लेकिन फिल्म की लय को पात्र बनाए रखते हैं. बता दें अभिषेक बच्चन, पंकज त्रिपाठी, राजकुमार राव, फातिमा सना शेख, सान्या मल्होत्रा, रोहित सर्राफ का आपस में क्या संबंध है.
KBC 12: IPS ऑफिसर मोहिता शर्मा नाजिया नसीम के बाद बनीं सीजन की दूसरी करोड़पति
इसके बारे में पता चलने में थोड़ा समय लग जाता है. एक्शन और रिएक्शन मनुष्य के जीवन को किस तरह से प्रभावित कर देते हैं, उसी को फिल्म में दर्शाने की कोशिश की गई है. लूडो के खेल के चार रंगों को फिल्म के सभी पात्र दर्शाते हैं. तो वहीं पासे की भूमिका पंकज त्रिपाठी निभा रहे हैं. ये पासा ही फिल्म को आगे बढ़ाता है, जैसे लूडो के खेल में पासे के सहारे से आगे बढ़ते हैं.
जब सत्तू एक लोकल बिल्डर की मर्डर कर देता है तो फिल्म की कहानी तेजी से आगे बढ़ जाती है. उसके बाद आदित्य रॉय कपूर और सान्या मल्होत्रा की कहानी देखने को मिलती है, दरअसल इन दोनों की सेक्स टीप लीक हो जाती है. इनकी मदद पंकज त्रिपाठी करते हैं. सत्तू का दायां हाथ फिल्म में अभिषेक बच्चन हैं, वो क्राइम की दुनिया को छोड़ चुके होते हैं. अभिषेक के किरदार को पिछली जिंदगी कैसे परेशान करती है, ये देखने के लिए आपको फिल्म देखनी होगी.
अन्य खबरें
‘बम डिगी डिगी’ गर्ल साक्षी मलिक ने बॉयफ्रेंड संतुल कटहरा संग की सगाई
सिनेमा प्रेमी दिवाली के मौके पर 50 रुपये में थिएटर में देख सकेंगे ये फिल्में