प्रेम चोपड़ा ने की नीरज चोपड़ा की इस अंदाज में तारीफ, वीडियो वायरल

Smart News Team, Last updated: Sun, 8th Aug 2021, 10:50 PM IST
जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने देशभर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है।खास अंदाज में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है।
प्रेम चोपड़ा ने की नीरज चोपड़ा की तारीफ

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने देशभर का सिर गर्व से ऊंचा कर दिया है। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने भारत को गोल्ड दिलवाया। नीरज चोपड़ा को देश में प्रधानमंत्री से लेकर अन्य राजनेताओं से लेकर बॉलीवुड हस्तियों ने शुभकामनाएं दी। अक्षय कुमार, आमिर खान, रणदीप हुड्डा, अजय देवगन से लेकर तमाम बॉलीवुड सितारों ने नीरज चोपड़ा को सलाम किया लेकिन खास अंदाज में बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेता प्रेम चोपड़ा का वीडियो वायरल हो रहा है।

रिटायर लेफ्टिनेंट जनरल विनोद भाटिया ने ट्विटर पर प्रेम चोपड़ा का वीडियो साझा किया है।इस वीडियो में प्रेम चोपड़ा ने नीरज चोपड़ा की प्रशंसा करते हुए प्यारे शब्द कहे।इसके लिए उन्होंने अपने बेस्ट डायलॉग कहे, सारी दुनिया जानती है मुझे, प्रेम नाम है मेरा प्रेम चोपड़ा। लेकिन नीरज आज तूने मौसम बदल दिया। आज बाकि सारी दुनिया बोलेगी नीरज नाम है मेरा, नीरज चोपड़ा।

कपिल शर्मा के क्यों छूए अक्षय कुमार ने पैर? बेल बॉटम एक्टर का जबरदस्त जवाब

इसके आगे प्रेम चोपड़ा कहते हैं, “आप पर बहुत गर्व है। आपने देश को गौरवान्वित किया है और आपने देश को एक दर्जा और सम्मान दिया है। आपको और आपके परिवार के सभी सदस्यों और सभी को बधाई। पूरे देश को आप पर गर्व है। शुक्रिया।"

बता दें नीरज चोपड़ा हरियाणा के पानीपत से आते हैं। उन्होंने भाला फेंक में कई बड़े खेल प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीता है और इस बार ओलंपिक में भी ये इतिहास रचा। टोक्यो ओलंपिक 2020 में नीरज चोपड़ा ने 87.58 मीटर के थ्रो के साथ भारत के लिए एथलेटिक्स में ऐतिहासिक पहला ओलंपिक स्वर्ण पदक जीता।

अन्य खबरें