प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड अवतार पर हो जाएंगे फिदा, देखिए ग्लैमरस तस्वीरें

Smart News Team, Last updated: Fri, 16th Jul 2021, 11:04 PM IST
एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा एक बार फिर दर्शकों को अट्रैक्ट कर रही हैं वो भी अपनी तस्वीरें से। सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा की बोल्ड तस्वीरें खूब छाई हुई हैं।
प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड अवतार पर हो जाएंगे फिदा, देखिए ग्लैमरस तस्वीरें

 प्रियंका चोपड़ा का सोशल मीडिया पर ग्लैमरस अवतार छाया हुआ है। इन तस्वीरों में प्रियंका चोपड़ा का बोल्ड अवतार खूब धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। प्रियंका चोपड़ा के इन तस्वीरों को खूब पसंद किया जा रहा है। इन तस्वीरों को प्रियंका के फैन पेज पर शेयर किया गया है जिसमें उनका ग्लैमरस और गॉर्जियस लुक देखने को मिला है। फैंस के बीच सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से ये तस्वीरें वायरल हो रही हैं। आइए दिखाते हैं प्रियंका चोपड़ा के बोल्ड फोटो।

प्रियंका चोपड़ा अक्सर सोशल मीडिया पर छाई रहती हैं। वह ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर भी काफी तस्वीरें शेयर करती हैं। प्रियंका चोपड़ा इंस्टाग्राम पर एशिया की सबसे बड़ी अभिनेत्री बन चुकी हैं। वो ऐसे क्योंकि प्रियंका को सबसे ज्यादा फॉलो किया जाता है। करोड़ों फैंस की चहेती प्रियंका सोशल मीडिया से ही करोड़ो रुपये कमाती हैं। वह फिल्मों से लेकर सोशल मीडिया पर हर तरह से छाई रहती हैं।

प्रियंका चोपड़ा की बुक 'Unfinished' कुछ समय रिलीज हुई थी। जिसमें उन्होंने अपनी जिंदगी से लेकर फिल्मों के बारे में खुलासे किए। मिस वर्ल्ड 2000 बनने के बाद प्रियंका चोपड़ा ने फिल्मों की ओर रुख किया। प्रियंका की पहली फिल्म जासूस थ्रिलर द हीरो थी। जिसके बाद वह लगातार काम कर रही हैं और बॉलीवुड से हॉलीवुड का रुख किया।

अन्य खबरें