प्रियंका चोपड़ा ने कातिलाना अदाओं से किया इंप्रेस, देखिए जबरदस्त PHOTOS

Smart News Team, Last updated: Tue, 4th May 2021, 10:30 PM IST
  • एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा अपने स्टाइल और दिलकश अंदाज के लिए लोकप्रिय हैं. उनकी ढेर सारी ग्लैमरस तस्वीरें हैं जो यकीनन आपको भी बहुत पसंद आएगी. देखिए ये झलक.
प्रियंका चोपड़ा ने कातिलाना अदाओं से किया इंप्रेस, देखिए जबरदस्त PHOTOS

एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ग्लैमरस के मामले में भी नंबर वन हैं. फिल्में हो या एक्टिंग हर चीज में वह फैंस को इंप्रेस कर देती है. ठीक ऐसे ही प्रियंका चोपड़ा आए दिन अपनी गॉर्जियस फोटो वीडियो को लेकर छाई रहती हैं. फैंस भी जमकर उनके इस दिलकश अवतार को पसंद करते हैं. हर कोई उनके स्टाइल का दीवाना है. एक बार फिर सोशल मीडिया पर प्रियंका चोपड़ा अपनी दिलकश फोटोज वीडियो के चलते छाई हुई हैं.

प्रियंका चोपड़ा इन दिनों कोरोना काल में मदद का हाथ आगे बढ़ाए हुए हैं. हाल में ही उन्होंने लोगों से मदद की अपील की और सबके सहयोग से करीब 5 करोड़ की राशि भी इकट्ठी की. जिसे वह भारत में कोरोना के हालातों को सुधारने के लिए दान करेंगी. प्रियंका चोपड़ा इससे पहले भी मदद की अपील कर चुकी हैं और उन्होंने दुनिया से भारत में मदद करने की गुजारिश की.

प्रियंका चोपड़ा ने हाल में ही सोनू सूद की तारीफ की. उन्होंने सोनू सूद की दरियादिली से लेकर उनकी मदद करने की मंशा की जबरदस्त तारीफ की. साथ ही सोनू सूद के आइडिया, जिसमें उन्होंने कोरोना में अनाथ हुए बच्चों के लिए मुफ्त शिक्षा की मांग की थी, इस पर भी प्रियंका चोपड़ा ने सहमति जताई और भारत सरकार से इस पर अमल करने के लिए अपील की. वर्कफ्रंट की बात करें तो कुछ दिन पहले ही प्रियंका चोपड़ा द व्हाइट टाइगर फिल्म में नजर आई थीं.

एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने बेटे आरव का शेयर किया क्यूट वीडियो

 

अन्य खबरें