न्यूयॉर्क में प्रियंका चोपड़ा ने खोला रेस्टोरेंट, शेयर की फोटो

Smart News Team, Last updated: Sun, 7th Mar 2021, 10:52 PM IST
  • ग्लोबल आइकन बनी प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में भारतीय खाने को लेकर एक रेस्टोरेंट ओपन किया है. जिसके उद्घाटन के लिए प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ मिलकर एक पूजा की और इस से जुड़ी फोटोज को अपने इंस्टाग्राम के माध्यम से अपने फैंस के साथ शेयर किया.
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास

ग्लोबल आइकन बनी प्रियंका चोपड़ा इंटरनेट पर काफी चर्चा में बनी हुई है. प्रियंका चोपड़ा अपने फैंस को लगातार एक के बाद एक सरप्राइज दे रही है. एक तरफ प्रियंका चोपड़ा की फिल्में रिलीज होने को है. वही प्रियंका चोपड़ा ने अपनी जीवन पर आधारित खुद से लिखी किताब "अनफिनिश्ड" जिसको भी प्रियंका चोपड़ा ने रिलीज कर दिया है. अब प्रियंका चोपड़ा की किताब "अनफिनिश्ड" का हिंदी अनुवाद भी रिलीज हो गया है.

 इन्ही अभी के बीच में प्रियंका चोपड़ा ने विदेश में रह रहे भारतीय फैंस को एक सरप्राइज़ दिया अहि. प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयॉर्क में एक बहुत ही आलीशान रेस्टोरेंट खोला है और इस रेस्टोरेंट का नाम प्रियंका चोपड़ा ने रखा है 'सोना'.एक्ट्रेस प्रियंका चोपड़ा ने कुछ समय पहले हाल ही में अपने इस भारतीय रेस्टोरेंट्स के उद्घाटन की कुछ फोटोस को अपनी सोशल मीडिया अकाउंट के द्वारा अपने फैंस के साथ शेयर की थी. 

करिश्मा तन्ना के बोल्ड डांस मूव्स को देख छूटे फैंस के पसीने, देखें वीडियो

प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ पूजा की. जिसकी तस्वीर सोशल मीडिया पर दोनों ने शेयर की. इसी के साथ प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम पर बताया कि प्रियंका चोपड़ा ने न्यूयार्क में भारतीय खाना वाला रेस्टोरेंट ओपन किया है. जिस के उद्घाटन के लिए एक छोटी सी पूजा भी प्रियंका चोपड़ा ने अपने पति निक जोनस के साथ की.

 

अन्य खबरें