रजनीकांत ने भंग की राजनैतिक पार्टी, राजनीति में नहीं आएंगे

Smart News Team, Last updated: Mon, 12th Jul 2021, 12:14 PM IST
सुपरस्टार रजनीकांत ने राजनौतिक पार्टी को भंग कर दिया है। वह अब राजनीति में दोबारा वापस नहीं आएंगे।
रजनीकांत ने भंग की राजनैतिक पार्टी, राजनीति में नहीं आएंगे

सुपरस्टार रजनीकांत ने रजनी मक्कल मंदरम राजनौतिक पार्टी को भंग कर दिया है। उन्होंने ऐलान कर दिया है कि दोबारा राजनीति में आने का कोई निर्णय नहीं है। दरअसल हाल में ही खबरें थीं कि रजनीकांत राजनीति में आने के फैसले पर पुन: विचार कर सकते हैं। रजनीकांत ने सोशल मीडिाय पर ऑफिशियल ऐलान में बताया कि अब राजनीति में नहीं आएंगे, उनकी राजनैतिक पार्टी अब फैन संगठन के तौर पर काम करेगी।

रजनीकांत को लेकर हाल में ही खबरें आ रही थीं कि दोबारा राजनीति में आने का रजनीकांत मन बना सकते हैं। लेकिन रजनीकांत ने सार्वजनिक तौर पर ऐलान कर दिया है कि उनका भविष्य में भी राजनीति में आने की कोई योजना नहीं है। उनकी पार्टी अब रजनी रसीगर नरपानी मंदराम के नाम से लोगों की मदद व भलाई का काम करेगी। सुपरस्टार ने आज राजनीति अटकलों पर विराम लगा दिया है।

बता दें जनवरी 2020 में रजनीकांत ने स्वास्थ्य कारणों को हवाला देते हुए बताया था कि वह राजनीति में प्रवेश नहीं करेंगे। रजनीकांत के राजनीति में आने को लेकर सालों से अटकलें लगाई जा रही थीं। ऐसे में उन्होंने अपनी राजनैतिक पार्टी भी गठित की।

अन्य खबरें