रानी चटर्जी का भोजपुरी सॉन्ग 'पातर पातर पियवा के' इंटरनेट पर मचा रहा धमाल
- इन दिनों सोशल मीडिया पर रानी चटर्जी का भोजपुरी सॉन्ग'पातर पातर पियवा के'ट्रेंड कर रहा है, हालांकि ये गाना बहुत ही पुराना है। लेकिन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है।
भोजपुरी सिनेमा की पॉपुलर एक्ट्रेस रानी चटर्जी ने कई भोजपुरी फिल्मों में काम किया है उनके कई ऐसे गाने है जिसे लोग बहुत पसंद करते हैं। लेकिन इन दिनों सोशल मीडिया पर एक 'पातर पातर पियवा के' (Paatar Paatar Piyawa Ke) गाना ट्रेंड कर रहा है, हालांकि ये गाना बहुत ही पुराना है। लेकिन सोशल मीडिया पर धमाल मचा रहा है। गाने में खेसारी लाल और रानी चटर्जी की जबरदस्त केमिस्ट्री दिखाई दे रही है। गाने को खुद खेसारी लाल यादव (Khesari Lal Yadav) ने गाया है जबकि रानी चटर्जी (Rani Chatterje) के लिए आवाज कल्पना ने दी है।
खेसारी लाल यादव और रानी चटर्जी की जोड़ी फैन्स को बहुत पसंद आती है। यूं तो खेसारी और काजल राघवानी की जोड़ी काफी मशहूर है। लेकिन लोगों को खेसारी की जोड़ी रानी चटर्जी के साथ भी पसंद आती है। जिस फिल्म का गाने में ये दोनों नजर आ जाते हैं उसे पहले से ही हिट मान लिया जाता है। ये भोजपुरी गाना अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है।
अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना 'आई एम ऑर्केस्ट्रा का एनाउंसर' हो रहा ट्रेंड
रानी चटर्जी कई भोजपुरी सुपरस्टार के साथ काम कर चुकी हैं, लेकिन खेसारी लाल यादव के साथ उनकी जोड़ी सुपरहिट मानी जाती है। फैन्स भी दोनों को साथ देखना पसंद करते हैं। इस वीडियो में रानी चटर्जी साड़ी पहने कमाल की लग रही है, दोनों की कमाल की केमेस्ट्री आप इस वीडियो में देख सकते हैं। इस वायरल हो रहे वीडियो पर अबतक 69,525,811 व्यूज आ चुके हैं।
अन्य खबरें
अरविंद अकेला कल्लू का भोजपुरी गाना 'आई एम ऑर्केस्ट्रा का एनाउंसर' हो रहा ट्रेंड
स्टेज पर सपना चौधरी ने किया धमाकेदार डांस, वीडियो ने इंटरनेट पर मचाया कोहराम