रणवीर-आलिया की ‘रॉकी और रानी की प्रेम कहानी’ का ऐलान, करण जौहर करेंगे डायरेक्ट

करण जौहर ने अपनी नई फिल्म का ऐलान रणवीर सिंह के जन्मदिन पर कर दिया है। करण जौहर खुद 5 साल बाद किसी फिल्म को निर्देशित करने जा रहे हैं। करण जौहर की नई फिल्म का नाम होगा रॉकी और रानी की प्रेम कहानी। इस फिल्म की स्टारकास्ट का भी खुलासा कर दिया गया है। रणवीर सिंह और आलिया भट्ट रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रोमांस करते नजर आएंगे।
मेकर्स ने ऑफिशियल ऐलान के साथ ही रॉकी और रानी की प्रेम कहानी से एक लोगो टीजर वीडियो भी शेयर किया है। फिल्म एक लवस्टोरी है जोकि सिनेमाघरों में साल 2022 तक दस्तक देगी। पहला मौका है कि फिल्म रणवीर सिंह और आलिया भट्ट स्क्रीन शेयर करेंगे। वैसे असल जिंदगी में रणवीर सिंह और आलिया बहुत अच्छे दोस्त हैं। लेकिन कभी दोनों ने साथ में स्क्रीन शेयर नहीं की थी।
KARAN JOHAR RETURNS TO DIRECTION AFTER 5 YEARS... ANNOUNCES LOVE STORY WITH RANVEER - ALIA...#KaranJohar's new film is titled #RockyAurRaniKiPremKahani... Stars #RanveerSingh and #AliaBhatt... A love story... 2022 release. #RRKPK pic.twitter.com/klueWeJmlG
— taran adarsh (@taran_adarsh) July 6, 2021
अब तक मिली जानकारी के अनुसार रॉकी और रानी की प्रेम कहानी में रॉकी का किरदार रणवीर सिंह और रानी का किरदार आलिया भट्ट निभाएँगी। बता दें आज यानी 6 जुलाई को रणवीर सिंह अपना जन्मदिन भी मना रहे हैं और इस मौके पर उनके फैंस को बड़ा तोहफा भी मिल गया है।
रणवीर सिंह के वर्कफ्रंट की बात करें तो उनके पास 83 और सर्कस जैसी फिल्में पहले से है। वहीं आलिया भट्ट गंगूबाई काठियावाड़ी और आरआरआर जैसी बड़ी फिल्मों में दिखाई देंगी।
अन्य खबरें
काजोल की बहन तनीषा मुखर्जी बिना शादी किए बनेंगी मां
खेसारी लाल के नए गाने 'लागेलु जहर' का टीजर हुआ आउट, गाने को लेकर फैंस एक्साइटेड
समर सिंह के नए गाने 'नशीली नशीली' पर झूम उठ दर्शक, आ रहे धड़ाधड़ व्यूज
सोनम कपूर ने वोग मैगजीन के लिए कराया बोल्ड फोटोशूट, देखें ग्लैमरस लुक