सिंबा और सूर्यवंशी के बाद सर्कस में एक साथ काम करेंगे रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह

Smart News Team, Last updated: Mon, 19th Oct 2020, 3:26 PM IST
  • बॉलीवुड फिल्ममेकर रोहित शेट्टी और एक्टर रणवीर सिंह फिर से एक साथ फिल्म सर्कस में काम करने के लिए पूरी तरह से तैयार हैं. इससे पहले रणवीर सिंह और रोहित शेट्टी एक साथ सिंबा और सूर्यवंशी में नजर आ चुके हैं. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की ये अपकमिंग फिल्म कॉमेडी पर आधारित होगी.
सर्कस में काम करेंगे रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह

सिर्फ एक रणवीर सिंह काफी नहीं है, ऐसे में रोहित शेट्टी ने अपने दर्शकों को खुश करने के लिए दो रणवीर सिंह को एक साथ बड़े परदे पर उतारने के बारे में सोचा है. जी हां आपने बिलकुल सही सुना है. पिंकविला के एक रिपोर्ट कि मानें तो रणवीर सिंह और सिंबा डायरेक्टर रोहित शेट्टी ने अपकमिंग प्रोजेक्ट के लिए एक बार फिर से हाथ मिलाया है. अब फिल्ममेकर्स टाइटल का भी खुलासा कर चुके हैं, रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह की अपकमिंग फिल्म का नाम सर्कस होगा. 

इसके अलावा रणवीर सिंह फिल्म में डबल रोल निभाते हुए नजर आने वाले हैं. ई-टाइम्स के अनुसार इस फिल्म की कहानी पॉपुलर प्ले द कॉमेडी ऑफ इरॉस पर आधारित होगी. वैसे रोहित शेट्टी ने इस प्ले को अपने स्टाइल में अडेप्ट किया है. रणवीर सिंह के अलावा फिल्म में पूजा हेगड़े और जैकली फर्नांडिस भी अहम भूमिका में नजर आएंगी. 

सुशांत ड्रग्स मामले में अर्जुन रामपाल की गर्लफ्रेंड का भाई गिरफ्तार

रणवीर सिंह इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं. दो दिन पहले रणवीर सिंह को रोहित शेट्टी के ऑफिस से निकलते हुए स्पॉट किया गया था, इस दौरान वो बेहद खुश थे. रोहित शेट्टी और रणवीर सिंह स्टारर फिल्म की शूटिंग इस साल नवंबर से शुरू हो जाएगी. 2021 के अंत तक फिल्म को रिलीज किया जाएगा.

 

अन्य खबरें