दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की रोमांटिक फोटो सोशल मीडिया पर हुई वायरल
- दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की लेटेस्ट रोमांटि फोटो ने सोशल मीडिया पर धमाल मचा रखा है. फोटो में फैंस दिव्यांका और विवेक की केमिस्ट्री को खूब पसंद कर रहे हैं, और कपल की जमकर तारीफ कर रहे हैं.

छोटे पर्दे की खूबसूरत एक्ट्रेस दिव्यांका त्रिपाठी आए दिन किसी ना किसी कारण से चर्चा में बनी रहती हैं. दिव्यांका त्रिपाठी सोशल मीडिया लवर हैं, और सोशल मीडिया पर अपनी फोटो और वीडियो को शेयर करने का कोई मौका अपने हाथ से नहीं जाने देती हैं. हाल ही में दिव्यांका त्रिपाठी ने एक बार फिर से अपने इंस्टाग्राम पर फोटो शेयर की है. लेटेस्ट फोटो में विवेक और दिव्यांका का रोमांटिक अंदाज देखने को मिल रहा है, जिसे उनके फैंस खूब पसंद कर रहे है.
दिव्यांका त्रिपाठी ने इंस्टाग्राम पर विवेक दहिया के संग ये रोमांटिक फोटो इंगेजमेंट एनिवर्सरी पर शेयर की है. दिव्यांका ने अपनी इस फोटो को कुछ घंटे पहले ही शेयर किया है. इतनी देर में ही एक लाख से भी ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं. इसी से अंदाजा लगा सकते हैं कि फैंस उनकी फोटो को कितना पसंद कर रहे हैं.
शिल्पा शेट्टी और शमिता शेट्टी का डांस वीडियो वायरल- मिले लाखों व्यूज
इंस्टाग्राम पर दिव्यांका त्रिपाठी के 13.4 मिलियन फॉलोवर्स हैं, जो उन्हें बेहद चाहते हैं. बता दें दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया की मुलाकात स्टार प्लस के शो ये है मोहब्बतें के सेट पर हुई थी. थोड़े टाइम एक दूसरे को जानने के बाद ही दोनों ने शादी का फैसला ले लिया था. विवेक दहिया से पहले दिव्यांका त्रिपाठी ने शरद मल्होत्रा को डेट किया था.
अन्य खबरें
निधि झा के कातिलाना अंदाज को देख फैंस ने कहा-झक्कास
हिना खान के गॉर्जियस लुक को देख फैंस की धड़कने हुईं तेज