रजनीकांत हेल्थ अपडेट: अस्पताल से डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह

Smart News Team, Last updated: Sun, 27th Dec 2020, 8:46 PM IST
बॉलीवुड और साउथ सुपरस्टार रजनीकांत पिछले दिनों ब्लडप्रेशर के अनियमित होने के चलते अस्पताल में भर्ती हुए थे। लेकिन अब वह ठीक हैं और उन्हें अस्पताल से छुट्टी दे दी गई।
रजनीकांत हेल्थ अपडेट: अस्पताल से डिस्चार्ज, डॉक्टरों ने दी बेड रेस्ट की सलाह

सुपरस्टार रजनीकांत को हॉस्पिटल से छुट्टी मिल गई है। ब्लडप्रेशर के बढ़ने के चलते दो दिन पहले उन्हें अस्पताल में रजनीकांत को भर्ती करवाया गया था। उन्हें हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल में जमा करवाया गया था। अभिनेता के हेल्थ रिपॉर्ट को लेकर अस्पताल ने कहा कि अब सुपरस्टार की तबीयत पहले से ठीक है। एक्टर को अस्पताल ने तनाव से बचने और शारीरिक गतिविधियों में शामिल न होने की सलाह दी।

हैदराबाद के अपोलो हॉस्पिटल ने रजनीकांत की सेहत के बारे में बताया कि अभिनेता की तबीयत स्थिर है। उन्हें एक हफ्ते के लिए पूरी तरह से बैड रेस्ट की सलाह दी गई। बता दें रजनीकांत की बीमार होने की खबरों से फैंस काफी विचलित थे। सोशल मीडिया पर लगातार उनके जल्द ठीक होने के लिए दुआएं मांगे जा रही थी। वहीं बॉलीवुड सितारे ने भी रजनीकांत के लिए प्रार्थना की।

बता दें रजनीकांत ने हाल में ही अपनी आने वाली फिल्म अन्नाथे की शूटिंग शुरू की। उस दौरान टीम के कुछ लोग कोरोना पॉजिटिव पाए गए। जिसके बाद फिल्म की शूटिंग को रोक दिया गया। इस दौरान रजनीकांत का भी कोरोना टेस्ट करवाया गया था। जो कि नेगेटिव आई थी। अब रजनीकांत के पूरी तरह से ठीक होने के बाद ही अन्नाथे की शूटिंग पूरी हो पाएगी।

अन्य खबरें