सनी लियोनी ने डांस वीडियो से उड़ाए फैंस के होश, देखते ही देखते वीडियो वायरल

Smart News Team, Last updated: Sun, 13th Jun 2021, 12:48 AM IST
सनी लियोनी के लेटेस्ट डांस वीडियो की बात करें तो वह कंगना रनौत की फिल्म क्वीन के लंदन ठुमकदा गाने पर पति के साथ जबरदस्त डांस कर रही हैं।
सनी लियोनी ने डांस वीडियो से उड़ाए फैंस के होश, देखते ही देखते वीडियो वायरल

एक्ट्रेस सनी लियोनी का जबरदस्त वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है जिसमें उनकी दिलकश अदाओं पर आपका दिल आ जाएगा। सनी लियोनी ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम पर अपने लेटेस्ट वीडियो को शेयर किया है। इस डांस वीडियो को सोशल मीडिया पर दर्शकों का खूब प्यार मिल रहा है। खास बात ये है कि वीडियो में सनी लियोनी के पति डेनियर भी नजर आ रहे हैं।

सनी लियोनी के लेटेस्ट डांस वीडियो की बात करें तो वह कंगना रनौत की फिल्म क्वीन के लंदन ठुमकदा गाने पर पति के साथ जबरदस्त डांस कर रही हैं। उनके साथ उनके पति डेनियर वेबर भी इस गाने पर ठुमकते दिख रहे हैं। ये मजेदार वीडियो सोशल मीडिया पर धड़ल्ले से वायरल हो रहा है। अभी तक इस वीडियो को ढेर सारे फैंस ने देख डाला है। अभी भी इसके व्यूज लगातार बढ़ते जा रहे हैं।

सनी लियोनी इंस्टाग्राम पर काफी पॉपुलर हैं। उन्हें इंस्टाग्राम पर 45.9 मिलियन फॉलोअर्स फॉलो करते हैं। उनके फैंस उनके तस्वीरों को खूब पसंद करते हैं। कमेंट्स के जरिए उनके फैंस उनकी खूब तारीफ कर रहे हैं। बता दें सलमान खान के शो बिग बॉस में भी सनी लियोनी अपने जलवे बिखेर चुकी हैं। दर्शकों को सनी लियोनी का लुक और ड्रेसिंग सेंस सब काफी पसंद आता है। देखिए सनी लियोनी का जबरदस्त वीडियो।

अन्य खबरें