विवेक दहिया पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी को कर रहे हैं मिस, शेयर की ये रोमांटिक फोटो

Smart News Team, Last updated: Fri, 14th May 2021, 9:27 PM IST
  • विवेक दहिया ने हाल ही में सोशल मीडिया पर एक फोटो शेयर की है. सोशल मीडिया पर ये फोटो जमकर वायरल हो रही है. फैंस विवेक दहिया की इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं. साथ ही जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.
दिव्यांका त्रिपाठी और विवेक दहिया

विवेक दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी दहिया को छोटे परदे के क्यूट कपल में से एक माना जाता है. फैंस इनकी जोड़ी को बेहद पसंद करते हैं. इतना ही नहीं विवेद दहिया और दिव्यांका त्रिपाठी के बीच जो बॉन्डिंग देखने को मिलती है वो बेहद ही शानदार है. अक्सर इस कपल को कपल्स गोल सेट करते हुए देखा जाता है. एक बार फिर से ऐसा ही कुछ देखने को मिल रहा है. 

विवेक दहिया सोशल मीडिया लवर हैं ऐसे में वो अपनी फोटो और वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर करते रहते हैं. हाल ही में विवेक ने एक फोटो शेयर की है, जिसमें उनके संग पत्नी दिव्यांका त्रिपाठी भी नजर आ रही हैं. दरअसल दिव्यांका त्रिपाठी इन दिनों खतरों के खिलाड़ी शो में हिस्सा ले रही हैं, जिसके लिए वो कैपटाउन पहुंच चुकी हैं. 

साजन के घर आने की खुशी में झूम कर नाचीं रानी चटर्जी, देखें वीडियो

ऐसे में उनके पति विवेक दहिया उन्हें बेहद मिस कर रहे हैं. ऐसे में अपनी लेडी लव को याद करते हुए विवेक दहिया ने इंस्टाग्राम पर एक रोमांटिक फोटो शेयर की है. इस फोटो में दिव्यांका त्रिपाठी अपने पति विवेक दहिया की बांहो में नजर आ रही हैं. फैंस इस फोटो को खूब पसंद कर रहे हैं, साथ ही जमकर क़मेंट की बरसात भी कर रहे हैं.

 

अन्य खबरें