कौन हैं जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का फेवरेट एक्टर? खुद दिया जवाब

Smart News Team, Last updated: Sun, 8th Aug 2021, 1:50 PM IST
जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को गर्व महसूस करवाया है। एक इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा ने अपने पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता के बारे में बताया।
कौन हैं जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा का फेवरेट एक्टर? खुद दिया जवाब

जेवलिन थ्रोअर नीरज चोपड़ा ने टोक्यो ओलंपिक में गोल्ड मेडल जीतकर भारत को गर्व महसूस करवाया है। सोशल मीडिया पर बॉलीवुड सितारों से लेकर राजनेताओं व फैंस ने नीरज चोपड़ा के जज्बे को सलाम किया। नीरज चोपड़ा ने भाला फेंक में गोल्ड मेडल हासिल करने के साथ ही कई रिकॉर्ड बनाए। इसी के साथ सोशल मीडिया पर उनकी बायोपिक बनाने की कवायद शुरू हो गई।

बॉलीवुड में एमएस धोनी, मोहम्मद अजहर, मैरी कॉम, शंकुतला देवी से लेकर मिल्खा सिंह समेत कई हस्तियों पर बायोपिक बनी हैं। इन बायोपिक पर फैंस का प्यार भी मिला। ऐसे में बॉयोपिक बनाने का ट्रेंड लगातार रहा है। नीरज चोपड़ा पर भी बायोपिक बनाने की चर्चा सोशल मीडिया पर चल पड़ी।

मलाइका अरोड़ा ने बिग बॉस ओटीटी के स्टेज पर लगाई आग, साड़ी में दिखाई बोल्ड अदाएं

वहीं दूसरी तरफ नीरज चोपड़ा के पुरानी इंटरव्यू भी वायरल होने लगे। जिसमें नीरज चोपड़ा ने अपने पसंदीदा बॉलीवुड अभिनेता के बारे में बताया। कई साल पुराने इंटरव्यू में नीरज चोपड़ा ने बताया कि उन्हें हरियाणा के रणदीप हुड्डा पसंद हैं। साथ ही अक्षय कुमार भी उन्हें अच्छे लगते हैं।

बता दें नीरज चोपड़ा के साथ साथ ट्विटर पर अक्षय कुमार भी ट्रेंड करने लगे। फैंस ने कहा कि अक्षय कुमार ने जल्द ही नीरज चोपड़ा की बायोपिक बनाने के राइट्स खरीद सकते हैं। वहीं अक्षय कुमार के पुरानी फोटो निकाल कर उन्हें ट्रोल भी करने लगे।

अन्य खबरें