Holashtak 2022: कल लगेगा होलाष्टक, जानें इन आठ अशुभ दिनों में क्या करें क्या नहीं

Pallawi Kumari, Published on: Wed, 9th Mar 2022, 2:39 PM IST
होलाष्टक के दौरान बरतें ये सावधानी (फोटो साभार-लाइव हिन्दनस्तान)

Holashtak 2022: होली का त्योहार इस बार 18 मार्च को मनाया जाएगा और होली से एक दिन पहले 17 मार्च को होलिका दहन होगी. होली से आठ दिन पहले होलाष्टक लगता है. कहा जाता है कि होलाष्टक के दौरान कई ग्रह उग्र होते हैं इसलिए इन आठ दिनों को शुभ कार्यों के लिए अशुभ माना जाता है. होलाष्टक गुरुवार 10 मार्च को शुरू हो रही है जोकि फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा यानी होलिका दहन के बाद समाप्त हो जाएगी.

धार्मिक मान्यता है कि होलाष्टक के आठ दिन कई ग्रह कष्ट में होते हैं. इसलिए ऐसे कई काम होते हैं जो इस समय करने पर पूर्णत: वर्जित होते हैं. आपके लिए ये जानना बेहद जरूरी है कि होलाष्टक के दौरान कौन से काम करने चाहिए और कौन से कामों को करने में सावधानी बरतनी चाहिए.

'बचपन का प्यार' फेम Sahdev Dirdo ने नोरा फतेही के गाने पर किया डांस, Video Viral

होलाष्टक में क्या करना चाहिए-

1. होलाष्टक के दौरान भले ही शुभ मांगलिक कार्यों पर मनाही होती है. लेकिन इस पूजा पाठ और हवन जैसे कार्य उत्तम माने जाते हैं.

2. होलाष्टक के दौरान व्रत करना भी फलदायी होता है. इस दौरान किए गए व्रत का पूरा फल मिलता है.

3. होलाष्टक के दौरान रोगों से बचने के लिए इस समय शिव पूजा और महामृत्युंजय मंत्र का जाप करना चाहिए.

4. गुड़, कनेर के फूल, हल्दी की गांठ व पीली सरसों से हवन कराएं. इससे घर में धन संपदा की कमी नहीं होगी.

होलाष्टक में क्या नहीं करना चाहिए-

1. कोई भी नया वाहन नहीं खरीदना चाहिए.

2. इस दौरान भूलकर भी हिंदू धर्म में विवाह नहीं करना चाहिए.

3. गृह प्रवेश नहीं करना चाहिए.यहां तक नए घर पर चल रहा काम भी होलाष्टक के दिनों तक रोक देना चाहिए.

4. हिंदू धर्म में वर्णित मुंडन, नामकरण जैसे 16 संस्कार नहीं करने चाहिए.

5. अगर बहुत ज्यादा जरूरी ना हो इन दिनों नया वस्त्र या कोई नई वस्तु भी ना खरीदें.

Women's Day 2022 Shayari: नारी ही शक्ति है नर की.. महिला दिवस पर भेजें ऐसे खास संदेश

 

अन्य खबरें