इंदौर : नाबालिग लड़की का अपहरण कर दुष्कर्म करने वाले को पकड़ा, लड़की भी बरामद

Smart News Team, Last updated: Sun, 13th Dec 2020, 11:07 PM IST
  • इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया. अपहरण करने के बाद उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया. किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी.
इंदौर का लसूड़िया थाना

इंदौर. इंदौर में एक नाबालिग लड़की का अपहरण कर उसके साथ दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने पकड़ लिया है. दरअसल, इंदौर के लसूड़िया थाना क्षेत्र में एक युवक पड़ोस में रहने वाली एक नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर उसका अपहरण कर लिया. 

अपहरण करने के बाद उसने नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म किया और फरार हो गया. परिजनों ने लसूड़िया थाना में लड़की के लापता होने की शिकायत दर्ज करवाई. काफी खोजबीन के बाद पुलिस लड़की तक पहुंची. लड़की ने पुलिस को अपनी आपबीती सुनाई. पुलिस ने लड़की को परिजनों को सौंप दिया. पुलिस आरोपी युवक के तलाश में जुटी और आखिरकार उसे पकड़ने में कामयाब रही. लड़की ने पुलिस को बताया कि पड़ोस में रहने वाले एक लड़का उसे बहला-फुसलाकर ले गया था. 

इंदौर : मिठाई की दुकान को चोर ने बनाया निशाना, 5 लाख कैश लेकर फरार

उसने उसके साथ दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी भी दी. पुलिस ने लड़की को बरामद कर परिजन को सौंप दिया है और लड़की के बयान पर दुष्कर्म का मामला दर्ज कर आरोपी लड़के को गिरफ्तार कर लिया है.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें