इंदौर: किसान आंदोलन के समर्थन में भूख हड़ताल पर बैठे आप के कार्यकर्ता
- किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी ने भूख हड़ताल के साथ यह अंदोलन शुरु किया है। यह अंदोलन कृषि कानून के विरोध में राजवाड़ा स्थित कृष्णपुरा छत्री पर आम आदमी पार्टी के छह कार्यकर्ताओं ने बुधवार से शुरू किया है। वहीं आप ने आने वाले नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा भी की है।
इंदौर:देश की राजधानी दिल्ली में चल रहे किसान आंदोलन के समर्थन में आम आदमी पार्टी भी कूद पड़ी है। आप ने इंदौर में भूख हड़ताल के साथ यह अंदोलन शुरु किया है। वहीं आप ने आने वाले नगर निगम चुनाव में उम्मीदवार खड़े करने की घोषणा भी की है। भूख हड़ताल और आप की सक्रियता को चुनाव से जोड़कर देखा जा रहा है।
बता दें राजवाड़ा स्थित कृष्णपुरा छत्री पर कृषि कानून के विरोध में आम आदमी पार्टी के छह कार्यकर्ताओं ने बुधवार से आंदोलन शुरू किया। वहीं आप की स्थानीय इकाई ने घोषणा की कि ये कार्यकर्ता अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे हैं। जब तक दिल्ली में किसानों की मांग पूरी नहीं होती तब तक हड़ताल जारी रहेगी। वहीं इस भूख हड़ताल में एक महिला कार्यकर्ता भी शामिल है।
सीएमएचओ को डांटने वाले कलेक्टर को भाजपा नेता ने ट्वीट कर लगाई फटकार
वहीं इस भूख हड़ताल को लेकर स्थानीय प्रशासन ने एमजी रोड थाने से जानकारी मांगी है। बताया गया है कि प्रशासन गुरुवार को इन कार्यकर्ताओं की मेडिकल जांच के लिए टीम भेजेगा। सूत्रों के अनुसार कोविड संक्रमण से बचाव के निर्देशों का पालन करवाने के लिए आंदोलन की अनुमति निरस्त करते हुए धरना व हड़ताल खत्म भी करवाई जा सकती है।
भूख हड़ताल पर बैठे कार्यकर्ताओं ने कहा कि किसान भारत की आत्मा है और आत्मा को दुखाकर कोई भी देश सुखी नहीं रह सकता। हम मांग कर रहे हैं कि केंद्र सरकार को संवेदनशील होकर किसानों की आशंकाओं का निवारण करना चाहिए। साथ ही सभी ने घोषणा की कि जब तक केंद्र सरकार किसानों की मांग पूरी नहीं करती तब तक हम भूख हड़ताल पर बैठे रहेंगे।
अन्य खबरें
धार्मिक व सांस्कृतिक आस्था का धरोहर, मध्य प्रदेश का दिल... इंदौर
कपास के साथ लगा रखे थे गांजा के पौधे, इंदौर नारकोटिक्स विंग ने सील किया खेत
इंदौर क्राइम ब्रांच ने ग्राहक बनकर पकड़ा वाहन चोर, चोरी के 5 बाइक बरामद
इंदौर में सेक्स रैकेट चलाने का मुख्य आरोपी प्रतिबंधित दवा का भी कारोबार करता था