इंदौर: कांग्रेस ने रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि को लेकर किया प्रदर्शन

Smart News Team, Last updated: Thu, 17th Dec 2020, 6:24 PM IST
गुरुवार को रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। यह अभियान आगामी नगर निगम चुनाव तक शहर के 85 वार्डो में चलाया जाएगा। वहीं इंदौर में नगर निगम चुनाव की तारीख भी घोषित हो चुकी है।
कांग्रेस ने रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल की मूल्य वृद्धि को लेकर किया प्रदर्शन

इंदौर: मध्य प्रदेश कांग्रेस की इकाई मप्र राजीव विकास केंन्द्र द्वारा गुरुवार को रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल में हो रही मूल्य वृद्धि के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया गया। जहां प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के मुखोटे लगाकर रसोई गैस की टंकियों को ठेले पर रखकर विरोध जताया गया।

बता दें आज सुबह इंदौर के छत्रीबाग से छत्रीपुरा, राजस्व ग्राम, मच्छी बाजार, गांधी भवन कांग्रेस कार्यालय तक हाथ ठेला गाड़ी पर रखकर व रसोई गैस की टंकीयां रखकर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान का कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने मुखौटा लगाकर चलित आंदोलन किया गया।

जस्टिस मोहम्मद रफीक होंगे मध्यप्रदेश के अगले चीफ जस्टिस

मप्र राजीव विकास केंन्द्र के प्रदेश अध्यक्ष एवं पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष देवेन्द्र सिंह यादव ने बताया कि भाजपा की कथनी और करनी में फर्क का प्रचार प्रसार अभियान गल्ली मोहल्ले में घर-घर जाकर चलाया जा रहा है।

यादव ने कहा है कि रसोई गैस व पेट्रोल-डीजल में लगातार कि जा रही है मूल्य वृद्धि के कारण आम आदमी का बजट बिगड़ गया है। आम आदमी को घर परिवार चलाना मुश्किल पर रहा है। पिछले 15 दिनों में घरेलू गैस के दाम 100 रुपए की मूल्य वृद्धि हुई है और साथ ही कमर्शियल गैस के दामों में 90 रुपए की बढ़ोतरी की गई है। इसके कारण मंहगाई और बढ जाएंगी। महंगाई ने पहले ही आम जनता के हालात खराब कर दिए हैं। घर का बजट भी गैस के दाम बढ़ जाने से गड़बड़ा गया है। प्रदेश की भाजपा सरकार पेट्रोल डीजल और रसोई गैस पर देश में सबसे अधिक टैक्स पहले से ही वसूल रहीं है। 

गौरतलब है कि यह अभियान आगामी नगर निगम चुनाव तक शहर के 85 वार्डो में चलाया जाएगा। बता दें इंदौर में नगर निगम चुनाव की तारीख भी घोषित हो चुकी है।

इंदौर: युवती ने पेश की मिसाल, बाइक सवार लुटेरे को दबोचकर गिराया

 

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें