दिग्विजय सिंह के PM पर कमेंट के बाद BJP वर्करों का हंगामा, पुतला नाले में फेंका

Smart News Team, Last updated: Mon, 28th Jun 2021, 6:54 PM IST
  • राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा पीएम मोदी के खिलाफ दिए गए बयान से भाजपा कर्मचारी खफा हो गए. प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री के खिलाफ अपना आक्रोश जताने के लिए पार्टी के लोगों ने उनका पुतला बनाकर नही कम नाले में फेंका. 
पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के खिलाफ भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन किया.

मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह के बयानबाजी के विरोध में भाजपा कार्यकर्ताओं ने अपना आक्रोश प्रकट किया है. सांसद दिग्विजय सिंह द्वारा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के खिलाफ दिए गए बयान से नाराज पार्टी के लोगों ने पूर्व मुख्यमंत्री का पुतला बनाकर खान नदी कम नाले में फेंक कर अपना गुस्सा जाहिर किया. बता दें कि प्रदेश कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने पीएम मोदी को सत्यानाशी बताया, जिस पर भाजपा कार्यकर्ताओं आग बबूला हो गए.

प्रदेश में इस मुद्दे पर राजनीति इतनी गर्म हो गई कि इंदौर में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा दिग्विजय सिंह का पुतला बनाकर उसे खान नदी में नारेबाजी करते हुए फेका गया. बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर के स्थानीय प्रमुख राजेश शिरोडकर ने बताया कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा देश हित में कई अच्छे कार्य किए गए हैं, जिसमें उन्होंने करीबन 500 साल पुराना श्री राम मंदिर निर्माण का विवाद सुलझाया, कश्मीर से 370 धारा हटाई, तीन तलाक जैसे मामले पर संज्ञान लिया है. 

सबसे स्वच्छ इंदौर में मंत्रियों और सांसद ने लगाया झाड़ू, बताया खास उद्देश्य

भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं का कहना है कि पीएम मोदी ने देश हित के लिए अनेकों काम किए हैं और ऐसे में अगर उनके खिलाफ इस तरह की बयानबाजी की जाती है तो यह असहनीय है. इतना ही नहीं बीजेपी के अनुसूचित जाति मोर्चा इंदौर के स्थानीय प्रमुख राजेश शिरोडकर ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव दिग्विजय सिंह ने खुद कांग्रेस का सत्यानाश कर दिया है. 

इंदौर सर्राफा बाजार में 28 जून को फिर बदली सोना चांदी की कीमतें, मंडी भाव

भाजपा कार्यकर्ताओं का कहना है कि उन्होंनें दिग्विजय सिंह की बुद्धि का शुद्धिकरण करने के लिए इंदौर की खान नदी कम नाले में पुतला डाला है. गौरतलब है कि दिग्विजय सिंह आए दिन अपने बयानों की वजह से मीडिया की सुर्खियों में बने रहते हैं. राजस्थान के बाद मध्यप्रदेश में भी अब आरोप-प्रत्यारोप का सिलसिला शुरू होता दिखाई दे रहा है. 

 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें