भंडारा कराने के शक में भाजपा के दो कार्यकर्ताओं को पीटा
- मध्यप्रदेश में उपचुनावों के बीच सियासी घमासान देखने को मिल रहा है. शनिवार रात रविदास नगर काकड़ लसूड़िया मोरी में कांग्रसी कार्यकर्ताओं ने दो भाजपाइयों से मारपीट कर दी. इसमें एक कार्यकर्ता गंभीर रूप से घायल हो गया है.
_1604217797316_1604217807780.jpg)
इंदौर: मध्यप्रदेश में उपचुनावों के बीच सियासी घमासान देखने को मिल रहा है. शनिवार रात रविदास नगर काकड़ लसूड़िया मोरी में कांग्रसी कार्यकर्ताओं ने दो भाजपाइयों से मारपीट कर दी. इसमें एक गंभीर रूप से घायल हो गया है. अब इस घटना से बड़ा रूप ले लिया है. दरअसल, घटना की जानकारी मिलते ही रात में ही बड़ी संख्या में भाजपाई लसूड़िया थाने का घेराव करने पहुंच गए. भाजपाई कार्यकर्ता देर रात तक वहीं, पर धरना दिए बैठे रहे.
इंदौर: 21 साल की महिला ने तीन लोगों पर अपहरण कर रेप करने का लगाया आरोप, केस दर्ज
वहीं, इस मामले में पुलिस ने 9 लोगों पर केस दर्ज किया है. मिली जानकारी के मुताबिक रविदास नगर में भाजपा कार्यकर्ता श्रीकृष्ण मालवीय का कार्यालय है, इसके ठीक पीछे शरद पूर्णिमा को लेकर माता का भंडारा चल रहा था. कांग्रेसियों को लगा की भाजपा द्वारा भंडारे का आयोजन किया गया है. आरोप है कि कांग्रेस कार्यकर्ता लीलाधर जायसवाल, गुड्डू जायसवाल और उनके परिवार के अन्य लोगों ने भाजपा कार्यकर्ताओं पर हमला कर मारपीट की और कार्यालय पर तोड़फोड़ की.
भाजपाई कार्यकर्ताओं पर हमले की जानकारी मिलते ही नगर अध्यक्ष गौरव रणदिवे, भाजपा के जिला अध्यक्ष राजेश सोनकर और अन्य भाजपा कार्यकर्ता भी बड़ी संख्या में लसूड़िया थाने पहुंच गए. यहां पर भाजपाइयों ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज करने की मांग की. कार्यकर्ताओं ने इस मामले पर कांग्रेस के नेता जायसवाल पर बेवजह पीटने के आरोप लगाया है.
अन्य खबरें
1 नवंबर: पटना रांची जयपुर इंदौर मुजफ्फरपुर में आज वायु प्रदूषण एक्यूआई लेवल
इंदौर सर्राफा बाजार में सोना-चांदी की गति थमी, आज का भाव, सब्जी मंडी थोक रेट