राजस्थान BJP के मोर्चा अध्यक्षों का ऐलान, अलका महिला, हिमांशु युवा, हरिराम किसान

Smart News Team, Last updated: Wed, 21st Oct 2020, 9:04 PM IST
 राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने पार्टी अध्यक्ष जेपी नड्डा की मंजूरी के बाद राज्य में एक प्रदेश उपाध्यक्ष और 7 मोर्चा अध्यक्षों की नियुक्ति का ऐलान कर दिया है.
राजस्थान बीजेपी के मोर्चा अध्यक्षों का ऐलान, अलका महिला, हिमांशु युवा, हरिराम किसान

जयपुर. राजस्थान बीजेपी के अध्यक्ष सतीश पूनिया ने प्रदेश महिला, किसान, युवा, एससी, एसटी, ओबीसी और अल्पसंख्यक मोर्चा के नए अध्यक्ष की नियुक्ति कर दी है. भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा की सहमति के बाद पूनिया ने एक प्रदेश उपाध्यक्ष और 7 मोर्चा अध्यक्षों के मनोनयन की घोषणा की है. अलका मूंदड़ा को महिला मोर्चा, हिमांशु शर्मा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष बनाया गया है.

पूनिया ने जालौर के नारायण सिंह देवल को पार्टी का प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया है. उदयपुर की अलका मूंदड़ा महिला मोर्चा की कमान संभालेंगी. अजमेर के हिमांशु शर्मा को भाजयुमो का प्रदेश अध्यक्ष बनाया गया है. सीकर के हरिराम रणवा को किसान मोर्चा, हनुमानगढ़ के कैलाश मेघवाल को अनुसूचित जाति यानी एससी मोर्चा, जयपुर के जितेंद्र मीणा को अनुसूचित जनजाति यानी एसटी मोर्चा, अजमेर के ओम प्रकाश भड़ाना को ओबीसी मोर्चा और जयपुर के सादिक खान को अल्पसंख्यक मोर्चा का राज्य अध्यक्ष बनाया गया है.

जयपुर और बीकानेर को छोड़ सभी अदालतों में सोमवार से नियमित कामकाज

गौरतलब है कि लंबे समय से मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों को बदलने की कवायद चल रही थी। युवा मोर्चा का प्रदेशाध्यक्ष तय भी हो गया था, लेकिन आयु सीमा के बंधनों चलते नाम अटक गए। अब मोर्चा में बदलाव किया जा चुका है, जल्द ही इनकी कार्यकारिणी भी घोषित की जाएंगी।

जयपुर शहर कार्यकारिणी का इंतजार

मोर्चा प्रदेशाध्यक्षों की घोषणा के साथ ही अब जयपुर शहर कार्यकारिणी का भी कार्यकर्ताओं को बेसब्री से इंतजार है। फिलहाल नगर निगम चुनाव को लेकर शहर अध्यक्ष व कार्यकर्ता व्यस्त हैं, ऐसे में इन चुनावों के पूरा होने के बाद शहर कार्यकारिणी गठित की जाएगी.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें