जयपुर: यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा की ताजपोशी, 6 महीनें में तीसरे अध्यक्ष

Smart News Team, Last updated: Mon, 24th Aug 2020, 12:48 PM IST
  • जयपुर में बनी पार्क स्थित यूथ कांग्रेस कार्यालय में सोमवार को नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा की हुई ताजपोश. कार्यक्रम में सीएम गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा, खेल मंत्री अशोक चांदन ने की शिरकत.
यूथ कांग्रेस अध्यक्ष गणेश घोघरा की ताजपोशी

jaipur news, jaipur latest news ,  Jaipur local news ,jaipur today news , 

जयपुर ताज़ा खबर,  जयपुर न्यूज़, जयपुर लोकल न्यूज, जयपुर लेटेस्ट न्यूज, वाराणसी आज की खबर

 

 

जयपुर में 6 महीने के भीतर ही यूथ कांग्रेस को आज तीसरा प्रदेशाध्यक्ष मिल गया है. राजस्थान कांग्रेस में मचे घमासान के बाद बदले हुए सियासी हालात में सोमवार को यूथ कांग्रेस के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष गणेश घोघरा का पदभार ग्रहण विधिवत सम्पन्न हो गया. जयपुर के बनी पार्क स्थित यूथ कांग्रेस के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सीएम अशोक गहलोत व पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने पदभार ग्रहण करवा दिया.

जयपुर के बनी पार्क स्थित यूथ कांग्रेस के कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सम्बोधित करते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने अपने पुराने दिन याद किए और कहा कि जब में 34 साल का था तब कांग्रेस का प्रदेश अध्यक्ष बना. मैं भी एनएसयूआई और यूथ कांग्रेस से निकलकर आया था. मैं चाहूंगा कि प्रदेश में कांग्रेस के अग्रिम संगठन मजबूती से आगे आए. इस समय देश और प्रदेश में लोकतंत्र और संविधान बचाने की बहुत बड़ी चुनौती है. सीबीआई, ईडी और ज्युडिशिरी का दुरूपयोग हो रहा है.

उन्होंने कहा कि देश में राजीव गांधी जी की सोच ने आधुनिक भारत के सपने को साकार किया है. एनएसयूआई प्रदेश और देश में कांग्रेस का उज्जवल भविष्य है. यूथ कांग्रेस के कार्यकर्ताओं को किसी ने आगे बढ़ाया है तो गांधी परिवार ने, इंदिरा गांधी के जमाने का यूथ आज कांग्रेस में प्रमुख पदों पर है. मेरे जैसे कई कार्यकर्ता आज पार्टी में बड़े और अच्छे पदों पर है.

इस दौरान पीसीसी चीफ गोविंद सिंह डोटासरा ने सम्बोधित करते हुए कहा कि आज देश में युवाओं का समय है और युवाओं को एकजुट होकर रहना जरूरी है. सीएम अशोक गहलोत, पीसीसी चीफ गोविंद सिंह और खेल मंत्री अशोक चांदना ने नवनियुक्त गणेश घोघरा को पदभार ग्रहण करवाया और संगठन को मजबूत करने के निर्देश दिए.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें