न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन, PM मोदी-CM गहलोत ने जताया शोक

Smart News Team, Last updated: Sat, 12th Jun 2021, 12:32 PM IST
  • प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन हो गया. वो कोरोना से ठीक हो गए थे और पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे थे.  उनके निधन पर पीएम मोदी, राजस्थान सीएम अशोक गहलोत, राजस्थान पूर्व सीएम वसुंधरा राजे ने शोक जताया.
न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया (फाइल फोटो)

जयपुर. देश के प्रसिद्ध न्यूरोलॉजिस्ट पद्मश्री डॉ. अशोक पनगड़िया का निधन हो गया. उन्होंने अंतिम सांस घर पर ली. वो पोस्ट कोविड की समस्याओं से जूझ रहे थे. जयपुर के EHCC अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था. उन्हें वेंटिलेटर सपोर्ट पर रखा गया था. 24 अप्रैल को वह कोरोना के चपेट में आए थे. डॉ. अशोक पनगड़िया पर निधन पर पीएम मोदी और सीएम अशोक गहलोत ने शोक जताया.

डॉ. अशोक पनगड़िया के निधन पर पीएम मोदी ने शोक जताते हुए ट्वीट कर लिखा, "डॉ. अशोक पनगड़िया ने एक उत्कृष्ट न्यूरोलॉजिस्ट के रूप में पहचान बनाई. चिकित्सा के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए कार्यों से डॉक्टरों और शोधकर्ताओं की पीढ़ियों को लाभ मिलेगा. उनके निधन से दुखी हूं. उनके परिवार और दोस्तों के लिए संवेदनाएं. शांति."

सचिन पायलट की नाराजगी पर बोले अजय माकन- खाली जगह भरेंगे अशोक गहलोत

राजस्थान के सीएम अशाक गहलोत ने भी डॉ. अशोक पनगड़िया के निधन पर शोक जताया. उन्होंने ट्वीट कर लिखा, "डॉ.अशोक पनगड़िया का निधन चिकित्सा जगत एवं प्रदेश के लिए बड़ी क्षति है। ईश्वर से प्रार्थना है शोकाकुल परिजनों एवं डॉ. पनगड़िया के मित्रों को यह आघात सहने की शक्ति प्रदान करें एवं दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें."

एक दूसरे ट्वीट में सीएम गहलतो ने लिखा, "मुझे व मेरे परिवार को व्यक्तिगत क्षति हुई है, मेरे उनसे पारिवारिक रिश्ते रहे हैं लम्बे समय तक उन्हें भुलाना सम्भव नहीं होगा."

 

सीएम अशोक गहलोत के अलावा राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी डॉ. अशोक पनगड़िया के निधन पर शोक दुख जताया है. उन्होंन ट्वीट कर लिखा, "अपने सेवाभावी स्वभाव एवं चिकित्सा क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्यों के लिए पहचान बनाने वाले न्यूरोलॉजिस्ट, पद्मश्री डॉ. अशोक पानगड़िया जी के निधन का समाचार अत्यंत दुःखद है. मैं ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शान्ति व शोक-संतप्त परिजनों को धैर्य प्रदान करने की कामना करती हूं."

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें