राजस्थान: महापौर चुनाव में चार पर कांग्रेस तो दो पर BJP को मिली जीत

Smart News Team, Last updated: Tue, 10th Nov 2020, 9:51 PM IST
  • राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित जोधपुर और कोटा में तीन प्रमुख शहरों में छह नगर निगमों के महापौर का चुनाव मंगलवार को हुआ, जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस चार निगमों में अपने महापौर बनाने में सफल रही है तो वहीं दो निगमों में भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की.
कांग्रेस चार निगमों में अपने महापौर बनाने में सफल रही है तो वहीं दो निगमों में भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की

जयपुर: राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित जोधपुर और कोटा में तीन प्रमुख शहरों में छह नगर निगमों के महापौर का चुनाव मंगलवार को हुआ, जिसमें सत्तारूढ़ कांग्रेस चार निगमों में अपने महापौर बनाने में सफल रही है तो वहीं दो निगमों में भाजपा के उम्मीदवार ने जीत हासिल की. खास बात तो यह है कि छह नगर निगमों में जहां पांच पर महिलाएं मेयर हैं तो वहीं एक सीट पर पुरुष मेयर हैं.

राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक जयपुर के ग्रेटर नगर निगम में भाजपा की सौम्या गुर्जर ने कांग्रेस की दिव्या सिंह को हराया जबकि जयपुर हैरिटेज नगर निगम में कांग्रेस की मुनेश गुर्जर ने जीत हासिल की. यहां भाजपा की कुसुम यादव दूसरे स्थान पर रहीं. जोधपुर शहर में जहां उत्तर नगर निगम में कांग्रेस की कुंती परिहार महापौर चुनी गयी हैं तो वहीं दक्षिण में भाजपा की वनिता सेठ महापौर बनी हैं. जोधपुर उत्तर नगर निगम में भाजपा की संगीता सोलंकी और जोधपुर दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस की पूजा पारीक दूसरे स्थान पर रहीं.

नशे को लेकर क्राइम ब्रांच ने धौलपुर में की कार्रवाई, 190 किलो गांजा बरामद

कोटा नगर निगम चुनाव की बात करें तो यहां उत्तर नगर निगम के महामौर चुनाव में कांग्रेस की मंजू मेहरा ने बाजी मारीं. उन्होंने भाजपा की संतोष बैरवा को हराया. वहीं कोटा दक्षिण नगर निगम में कांग्रेस के राजीव अग्रवाल ने भाजपा के विवेक राजवंशी को मात दी. बता दें कि राज्य के नवगठित नगर जयपुर हैरिटेज, जयपुर ग्रेटर, जोधपुर उत्तर, जोधपुर दक्षिण, कोटा उत्तर और कोटा दक्षिण में कुल 560 वार्डों के लिए हाल ही चुनाव हुआ. कांग्रेस को जोधपुर उत्तर व कोटा उत्तर नगर निगम में स्पष्ट बहुमत मिला. तो वहीं दूसरी और भाजपा जयपुर ग्रेटर और जोधपुर-दक्षिण नगर निगम में बहुमत हासिल कर पाई हैं. कोटा दक्षिण तथा जयपुर हेरिटेज में महापौर बनाने में निर्दलीय पार्षदों की बड़ी भूमिका रही.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें