कांग्रेस MLA ने खोली गहलोत सरकार की पोल, बोले- इतना विकास हुआ कि लड़कों की शादी…

SHOAIB RANA, Last updated: Mon, 11th Oct 2021, 6:09 PM IST
  • राजस्थान में सचिन पायलट गुट के कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने अशोक गहलोत सरकार में हो रहे विकास पर निशाना साधते हुए कहा कि विकास का आलम यह है कि लड़कों की शादी तक भी नहीं हो पा रही है.
फोटो- राजस्थान सीएम अशोक गहलोत के साथ पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी

जयपुर. राजस्थान में कांग्रेस की आंतरिक कलह अभी खत्म होने का नाम नहीं ले रही. सीएम अशोक गहलोत गुट और सचिन पायलट गुट में लगातार एक दूसरे के खिलाफ बयानबाजी जारी है. ताजा मामला राजस्थान की कुम्हेर डीग विधानसभा से कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह का है जिन्होंने प्रदेश में हो रहे विकास को लेकर अपनी ही अशोक गहलोत सरकार की पोल खोल दी. सचिन पायलट गुट के विधायक विश्वेंद्र सिंह ने कहा कि गहलोत सरकार में इतना विकास हुआ कि लड़कों की शादी तक भी नहीं हो पा रही.

भरतपुर के एक गांव में कार्यक्रम में शामिल हुए पूर्व मंत्री और मौजूदा विधायक विश्वेंद्र सिंह ने राज्य की कांग्रेस सरकार की खिंचाई करते हुए कहा कि गांव में विकास का आलम यह है कि यहां के लड़कों की शादी तक नहीं हो रही. कांग्रेस विधायक ने कहा कि आज भी जिले में बिजली, पानी, सड़क की परेशानी है, किसानों को सही तरह से खाद तक नहीं मिल पा रहा.

लखीमपुर कांड पर बोले BJP अध्यक्ष- नेतागिरी का मतलब किसी को फॉर्च्यूनर से कुचलना नहीं

अशोक गहलोत सरकार में मंत्री गोविंद सिंह डोटासरा पर साधा निशाना

मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कार्यक्रम में कांग्रेस विधायक विश्वेंद्र सिंह ने अशोक गहलोत सरकार के विकास पर तो सवाल उठाया ही, कई मंत्री और राजस्थान प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा पर भी जमकर निशाना साधा. कांग्रेस विधायक ने डोटासरा को निशाने पर लेकर कहा कि ना सड़क है, ना खाद है, ना बिजली है, गांव वालों से पूछिए उनपर क्या बीत रही है.

मालूम हो कि राजस्थान में कुम्हेर डीग से विधायक विश्वेंद सिंह पहले भारतीय जनता पार्टी के साथ भी रह चुके हैं. वर्तमान में वे कांग्रेस के साथ हैं और सचिन पायलट गुट के बड़े चेहरे हैं. प्रदेश में कांग्रेस में कलह बढ़ने के बाद अक्सर विश्वेंद्र सिंह के बोल गहलोत सरकार के खिलाफ नजर आते हैं. पिछले साल बगावत के दौरान पायलट के संग विश्वेंद्र को भी मंत्री पद से हाथ धोना पड़ा था.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें