जयपुर: ईटों से भरे ट्रक में घुसी स्विफ्ट कार, पांच गंभीर घायल

Smart News Team, Last updated: Sat, 1st Aug 2020, 3:34 PM IST
  • जयपुर में आगरा रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार स्विफ्ट डिजायर कार ईटों से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस से जयपुर के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है।
हादसे में दुर्घटनाग्रस्त कार (स्विफ्ट) पांच लोग गंभीर रूप से घायल

शनिवार की सुबह राजधानी जयपुर में आगरा रोड पर एक सड़क हादसा हो गया। जिसमें तेज रफ्तार एक स्विफ्ट डिजायर कार ईटों से भरे ट्रक में पीछे से जा घुसी। जिससे कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से जयपुर के ट्रामा सेंटर में उपचार के लिए भर्ती कराया गया है। जहां पर तीन लोगों की स्थिति नाजुक बनी हुई है।

शनिवार की सुबह करीब चार बजे एक स्विफ्ट डिजायर कार में सवार पांच लोग दोसा से जयपुर की ओर जा रहे थे। जैसे ही कार प्रेम नगर पुलिया के समीप नीलकंठ महादेव मंदिर के पास पहुंची कि तभी ईटों से भरे एक ट्रक से टकरा गई। टक्कर लगने के बाद ट्रक चालक वाहन को लेकर वहां से फरार हो गया। राहगीरों द्वारा इसकी जानकारी पुलिस को दी गई। खो नागोरिया पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कार में फंसे लोगों को गेट काटकर करीब डेढ़ घंटे की मशक्कत के बाद बाहर निकाला और सभी घायलों को एंबुलेंस के माध्यम से सवाई माधवसिंह अस्पताल जयपुर के ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया।

घटना स्थल पर मौजूद पुलिसकर्मी शोभाराम ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार में दीपक उपाध्याय रणजीत नगर खातीपुरा जयपुर, श्याम बिहारी पांडे, नीलम पांडे, भारती उपाध्याय व माया प्रसाद पांडे निवासी केंद्रीय विहार जगतपुरा जयपुर सवार थे। सभी घायलों का उपचार अस्पताल में चल रहा था।

फिलहाल हादसे में घायल तीन लोगों की स्थिति अभी नाजुक बनी हुई है। पुलिस द्वारा बताया गया कि ट्रक की तलाश की जा रही है।

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |