राजस्थान CM चेहरे के सवाल पर वसुंधरा राजे बोलीं- अगला सीएम वही जिसे सभी समुदायों का प्यार मिलेगा

Prachi Tandon, Last updated: Sat, 23rd Oct 2021, 11:11 AM IST
  • राजस्थान में सीएम चेहरे के सवाल पर भाजपा वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा कि चाहने से कुछ नहीं होता, अगला मुख्यमंत्री वही जिसे सभी समुदायों का प्यार मिलेगा.
जोधपुर दो दिन के प्रवास पर पहुंची वसुंधरा राजे ने कहा जिसे जनता का प्यार मिलेगा वही मुख्यमंत्री बनेगा.

जयपुर. राजस्थान विधानसभा चुनाव 2023 में होने वाले हैं लेकिन भाजपा में सीएम पद के चेहरे को लेकर तेजी अभी से देखने को मिल रही है. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने शुक्रवार को बीजेपी के सीएम पद के चेहरे के सवाल पर कहा कि सिर्फ चाहने से नहीं होता है. राज्य का अगला मुख्यमंत्री वही होगा जिसे सभी समुदायों का प्यार मिलेगा.

भाजपा वरिष्ठ नेता वसुंधरा राजे ने यह भी कहा कि उन्होनें कार्यकर्ताओं से अपील की है कि वह 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाएं. अगर तैयारी मजबूत होगी तभी वह फील्ड पर उतर पाएंगे. वसुंधरा राजे ने सीएम पद के दावेदार के सवाल पर कहा कि राज्य का अगल मुख्यमंत्री वही बनेगा जिसे जनता पसंद करेगी. पूर्व मुख्यमंत्री ने साथ ही कहा कि सभी समुदाय प्रेम पाने के अधिकारी हैं और सिर्फ वही व्यक्ति शासन कर सकता है जिसे बदले में सभी का प्यार मिल रहा हो.

वसुंधरा ने राजस्थान की कांग्रेस सरकार पर निशाना भी साधा. वसुंधरा राजे ने कांग्रेस को डूबता जहाज बताते हुए कहा भाजपा नेता ने इसी के साथ कहा कि राज्य में सत्तारूढ़ दल की स्थिति और अंदरूनी लड़ाई देखकर उन्हें ऐसा ही लग रहा है. वसुंधरा राजे केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत की मां औऱ पूर्व राज्य मंत्री महेपाल मदेरणा के निधन पर श्रद्धांजलि देने के लिए जोधपुर दो दिन के प्रवास पर पहुंची थीं. 

CBI इतिहास में भ्रष्टाचार का अनोखा केस, रेलवे स्टाफ से घूस लेने के केस में पैसेंजर गिरफ्तार

जोधपुर में भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं से सर्किट हाउस में बातचीत के दौरान उन्होनें कहा कि 2023 के विधानसभा और 2024 के लोकसभा चुनावों के लिए तैयार हो जाएं. वसुंधरा राजे ने कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत के साथ फील्ड में आने के लिए कहा है. 

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें