लव जिहाद : राजस्थान में कानून बनाने के लिए भाजयुमो ने शुरू किया अभियान

Smart News Team, Last updated: Thu, 3rd Dec 2020, 9:13 PM IST
  • अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने वीडियो संदेश जारी कर किया. सोशल मीडिया लिंक के द्वारा फॉर्म भरवाकर प्रदेश के सभी जिलों में युवा मोर्चा कार्यकर्ता जनता को जागरूक कर राज्य सरकार से लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे.
राजस्थान भारतीय जनता युवा मोर्चा के लिए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष सतीश पूनिया की ओर से जारी किया मांग पत्र

जयपुर. लव जिहाद के खिलाफ भारतीय जनता युवा मोर्चा की ओर से राजस्थान में एक विशेष अभियान चलाया जा रहा है. इस अभियान की शुरुआत भाजपा प्रदेशाध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया ने वीडियो संदेश जारी कर किया. साथ ही लिंक के माध्यम से मांग पत्र को सोशल मीडिया पर भी शेयर किया. इस मौके पर पूनिया ने वीडियो संदेश जारी कर लव जिहाद पर भाजयुमो के अभियान का समर्थन कर इस अभिनव पहल का आगाज किया. 

उन्होंने कहा कि मेवात से लेकर प्रदेशभर में बहन-बेटियां धर्मांतरण, उत्पीड़न एवं प्रताड़ना का शिकार होती हैं. उन्होंने राज्य सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश सरकार की तर्ज पर धर्म परिवर्तन को रोकने के लिए सख्त कानून बनाना चाहिए. पूनिया ने कहा कि भारत में हर पंथ, हर मजहब, हर धर्म के व्यक्ति को पूजा की और इबादत की इजाजत है. हम सब लोग इस देश को भारत माता के रूप में पूजते हैं. 

दो जगह वोटर लिस्ट में नाम आने पर महापौर सौम्या गुर्जर के निर्वाचन को चुनौती

आतंकवाद पूरी दुनिया में चुनौती है और इसी आतंकवाद का विकृत रूप देश एवं प्रदेश में लव जिहाद के रूप में भी देखने को मिलता है. भाजयुमो प्रदेशाध्यक्ष हिमांशु शर्मा ने बताया कि सोशल मीडिया लिंक के द्वारा फॉर्म भरवाकर प्रदेश के सभी जिलों में युवा मोर्चा कार्यकर्ता जनता को जागरूक कर राज्य सरकार से लव जिहाद के खिलाफ सख्त कानून बनाने की मांग करेंगे.

आज का अखबार नहीं पढ़ पाए हैं।हिन्दुस्तान का ePaper पढ़ें |

अन्य खबरें